सिरोही, राजस्थान । कृष्णावती नदी में फिर चला अवैध खनन — मंत्री तक पहुंची शिकायत, पहले दिए गए आदेशों की खुलेआम अवहेलना जावाल (सुनील सिंघानिया) : सिरोही ज़िले की कृष्णावती नदी में अवैध बजरी खनन का मामला एक बार फिर गरमा गया है। प्रशासन द्वारा पहले फॉलेंड और पोकलेन मशीनों पर लगाई गई रोक के बावजूद पिछले कुछ दिनों से नदी में खुलेआम खनन जारी है। इस बार मामला इतना बढ़ गया कि संघर्ष समिति को फिर से मंत्री के दरवाजे तक पहुंचना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कृष्णावती संघर्ष समिति के सदस्य आर.पी. सिंह (ठिकाना जावाल) और नारायण…
Author: admin
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । महाराष्ट्र के पंढरपुर से पंजाब घुमान जाती संत नामदेव रथ एवं साईकिल यात्रा का जनापुर सर्किल पर नामदेव सेवा समिति के सानिध्य मे भव्य स्वागत किया। पिण्डवाड़ा (भूपेन्द्र परमार) ,संत श्री नामदेव महाराज की 755 वी जयंती के उपलक्ष में निकली देश की पहली आध्यात्मिक साईकिल एवं रथ यात्रा के पिण्डवाड़ा पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत, यह यात्रा 2 नवंबर के दिन पंढपुर महाराष्ट्र से घुमान पंजाब तक चरण पादुका रथ और साइकिल यात्रा मे करीबन 100 यात्रालुओ एवं भजन मंडली ने प्रस्थान कीया था जो महाराष्ट्र गुजरात होते हुए आज सुबह पिण्डवाड़ा पहुंची यहा जनापुर सर्किल…
जयपुर, राजस्थान । ग्राम विकास अधिकारी (सीधी भर्ती) परीक्षा–2025 के मास्टर प्रश्न पत्र व आंसर-की जारी, आपत्तियां आमंत्रित की है । जयपुर, 13 नवम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती–2025 के मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारम्भिक उत्तर-कुंजी (आंसर-की) बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी अपने प्रश्न पत्र व उत्तर-कुंजी ऑनलाइन देख सकते हैं। सचिव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षार्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 नवम्बर 2025 (रात 12:01 बजे) से 20 नवम्बर 2025 (रात 11:59 बजे) तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते…
जयपुर, राजस्थान । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आमजन व किसानों तक जल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पेयजल एवं सिंचाई संबंधी परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को कार्ययोजना के अनुरूप नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से पूर्ण करें। श्री शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जल संसाधन विभाग, सिंचित क्षेत्रीय विकास विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विगत दो बजट में आमजन व किसानों के लिए पेयजल…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । मेघवाल वास, भारजा में सम्पन्न हुआ सप्त संगम नारी शक्ति कार्यक्रम रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में मेघवाल वास बस्ती में सप्त संगम नारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने साझा की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं कांता देवी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नर्मदा कुंवर उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष कांता देवी परिहार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मंगल प्रवचन व कीर्तन के साथ हुई। मुख्य अतिथि कांता देवी ने उपस्थित लोगों को संदेश दिया कि सप्त संगम शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता…
सिरोही, राजस्थान । अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन सिरोही में जोधपुर संभाग अध्यक्ष कानाराम परिहार कि अध्यक्षता में मिटिंग का हुआ आयोजनकानाराम परिहार ने बताया कि हर पदाधिकारि को दो दो नये सदस्य जोड़ने का आह्वान कियाजिला अध्यक्ष नारायण प्रजापति ने बताया कि जिले में हो रहे भ्रष्टाचार व रिश्वत खोरी व मिलावटी खोरों पर कड़ी नजर रखी जाएंगीतहसील अध्यक्ष रमेश बडेसी ने बताया कि जिले हो रहें अपराधो पर पुलिस प्रशासन को सुचना देना व प्रशासन का सहयोग करनामहिला जिला अध्यक्ष भगवती देवी ने बताया कि महिला शोषण अब सहन नहीं किया जायेगा।संगठन के पदाधिकारि रहें मोजुद, अजाराम मेघवाल अर्जुन…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजनरोहिड़ा – आज दिनांक 11.11.2025 को सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन गोमाता चौक वाटेरा में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा द्वारा किया गया जिसमें अध्यक्ष महोदया कमला देवी मुख्य अतिथि सविता देवी ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें माताओं बहिनों ने अपनी उपस्थिति दी । सप्त शक्ति संगम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को सशक्त बनाना और समाज में पंच परिवर्तन हेतु पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक समरसता एवं स्व का बोध ,कुटुंब प्रबोधन और नागरिक शिष्टाचार के प्रति जागरूक करना है। विद्या मंदिर…
पिण्डवाड़ा/सिरोही,राजस्थान । नांदिया में हुआ सांसद खेल महोत्सव की क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज । पिण्डवाड़ा (भूपेंद्र परमार) – पिण्डवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती गांव नांदिया में सोमवार 10 नवम्बर को सिरोही- जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव के क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदिया के खेल मैदान में हुआ।स्थानीय विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बोलते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही और खिलाड़ियों को…
आबूपर्वत, राजस्थान । (किशनलाल) , महानिदेशक पुलिस सम्मेलन 2024 की सिफारिश संख्या 12 के सम्बन्ध में अभियान के दौरान राजकीय उच्चमाध्यमिक विद्यालय आबूपर्वत में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा छात्राओं को पोक्सो एक्ट, साईबर हेल्प लाइन नंबर 1930, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 , गुड टच बेड टच,नवीन कानून व अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया , प्रतिभा चतुर्वेदी व लाड कंवर शिक्षिका की उपस्थिति में छात्राओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया व शिक्षिकाओ को राजकोप सिटिजन ऐप डाउनलोड करवाया।
सिरोही, राजस्थान । पीएम श्री केवी माउंट आबू में स्काउट एवं गाइड द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय माउंट आबू में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के दूसरे चरण का हिस्सा था।प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार पौधे जैसे — अमरूद, जामुन, पपीता आदि लगाए गए। साथ ही, विद्यालय में इको क्लब एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के समन्वयक नवरतन पंवार के निर्देशन में एक…