पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।


पिण्डवाडा केमिस्ट एसोसिएशन एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर
पिण्डवाडा केमिस्ट एसोसिएशन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी बन्द का हिस्सा बनेंगे।
गौरतलब है कि ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बिना वैध व अनियमितता पुर्वक बिक्री के विरोध में देशभर में केमिस्ट व ड्रगिस्ट एवं पिण्डवाडा केमिस्ट एसोसिएशन भी 20 मई को एक दिन के लिए मेडिकल दुकान बंद रखने का समर्थन किया है।
पिण्डवाडा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रतापराम प्रजापत ने बताया है कि ऑनलाइन कम्पनियाँ अवैध व बिना सत्यापित चिकित्सिय पर्ची से बिक्री व होम डिलीवरी भी की जाती है जिसमें संदेहास्पद रूप से नकली दवाईयाँ, शेड्यूल एच , शेड्यूल्ड एक्स दवाओं का समावेश हो सकता है।
यह आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ व गंभीर चिन्ता का विषय है जिसमें छोटे लाईसेंसधारी केमिस्ट आर्थिक रूप से कमज़ोर हो रहे हैं उनकी आजीविका पर भंयकर संकट उत्पन्न हो रहा है।
पिण्डवाडा केमिस्ट एसोसिएशन ने मरीजों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व हितों की रक्षा के लिए उचित व प्रभावी कदम के लिए उपखण्ड कार्यालय पिण्डवाडा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा सभी मेडिकल व्यवसायीयों ने समर्थन दिया।
प्रपत्र प्रस्तूति के दौरान संजय रावल, श्रवण कुमार, रमेश पटेल, कैलाश टाक ,विजय प्रजापत, जसवन्त प्रजापत व अन्य उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply