झाड़ोली/ पिण्डवाड़ा (राजस्थान) ,

पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती झाड़ोली गांव के तालाब में ग्रामवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जलदाय विभाग ने नलकूप बनवाया था। नलकूप से पेयजल की जलापूर्ति गांव में होती है । लेकिन नलकूप के पास में ही दिनभर पेयजल व्यर्थ बह रहा है । ग्रामीण बताते है कि नलकूप के पास की मवेशियों के पानी पीने के लिए हौद बनाया हुआ है जिसके अंदर नलकूप से पाइप लगाई गई थी । जिससे हौद में पानी भरता था । और आसपास के वार्डवासी मोहल्ले गल्ली के ग्रामीण भी हौद पर पेयजल भरने के आते थे ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होता था । ग्रामवासियो का कहना है कि नलकूप से हौद भरने कि सप्लाई पाइप लाइन कई महीनों से फूटी पड़ी है जिसके कारण हौद नहीं भर पाता है । पाइप फूटने के कारण पेयजल व्यर्थ बह रहा है जिम्मेदार लोग कोई ध्यान नहीं देते हैं जिससे कारण दिनभर पेयजल व्यर्थ बह जाता हैं लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता हैं ।

Share.
Leave A Reply