
माउंट आबू में राष्ट्रभक्ति का उत्साह: सेना, सुरक्षा बलों व होटल एसोसिएशन ने मिलकर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, किया पौधारोपण
माउंट आबू / सिरोही , राजस्थान ।
पर्यटन नगरी माउंट आबू में आज देश भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। माउंट आबू होटल एसोसिएशन (MAHAS), स्टर्लिंग रिसॉर्ट, भारतीय वायु सेना (IAF), भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तथा राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ CRPF के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सी. सुधाकर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
देशभक्ति के रंगों में रंगा शहर
हरी झंडी मिलने के पश्चात तिरंगा यात्रा पूरे माउंट आबू शहर की परिक्रमा के लिए रवाना हुई। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों के साथ निकाली गई इस यात्रा ने शहरवासियों और पर्यटकों में अभूतपूर्व उत्साह भर दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण
तिरंगा यात्रा के उपरांत सभी सुरक्षा बलों के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों तथा होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण अभियान भी चलाया। इस दौरान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
”यह आयोजन केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा में तैनात हमारे जवानों और आम नागरिकों के बीच अटूट एकता और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का जीवंत प्रतीक है।”
विशिष्ट अतिथियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया:
विशिष्ट अतिथि: रानीवाड़ा विधायक श्री रतन जी
मुख्य संरक्षक (MAHAS): श्री संजय विश्राम जी
आयोजक एवं अधिकारीगण:
CRPF: IG सी. सुधाकर जी एवं DC शिवराज सिंह जी
भारतीय वायु सेना (IAF): रमेश जी रेबारी
भारतीय सेना: शेखावत जी
स्टर्लिंग रिसॉर्ट: जनरल मैनेजर श्री अभिषेक मिश्रा जी
माउंट आबू होटल एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य

