अजारी फाटक से कैलाश नगर तक सीसी रोड निर्माण की मांग की ।

जिला परिषद सदस्य किरण राज पुरोहित ने उदयपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर से की बात!

जिला परिषद सदस्य ने दूधेश्वर मंदिर के सामने आर यू बी बनाने पर ठेकेदार का किया धन्यवाद अर्पित किया गया ।

  • विज्ञापन (Advertisement) देने के लिए संपर्क करें मो. 9441532308

पिंण्डवाड़ा , राजस्थान ।
एनएच-27 (गोगुंदा–स्वरूपगंज सेक्शन) के तहत चल रहे पुलिया निर्माण कार्य के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने अजारी फाटक से कैलाश नगर हनुमान मंदिर तक सीसी रोड निर्माण की मांग उठाई है। राकेश रावल ने जानकारी देकर बताया कि जिला परिषद सदस्य व स्थानीय ग्रामीणों ने सीरत कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के ठेकेदार को ज्ञापन सौंपकर बताया कि लगभग 240 मीटर लंबे एवं 3 मीटर चौड़े इस मार्ग पर नाली निर्माण के साथ-साथ सीसी रोड बनाए जाने से क्षेत्र की करीब 900 की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में आवागमन के लिए लोगों को गलत दिशा में जाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ रही हैं। मार्ग बन जाने से शादी-ब्याह, बीमारी, आपातकालीन स्थिति और पशुओं के आवागमन में भी सुविधा होगी ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति और कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की है। सीरत कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के ठेकेदार को भी प्रतिलिपि सौंपी गई । वार्ड पंच राकेश रावल,सिद्धार्थ रावल,रमेश जितेंन्द्र व लोग उपस्थित रहे ।

Share.
Leave A Reply