
माउंट आबू /सिरोही, राजस्थान ।
रिपोर्टर किशनलाल ।
केन्द्रीय विद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विद्यालय परिसर से रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भँवर लाल, रोहितास सैनी, अभिषेक, अंजली तिवारी एवं सोहन लाल ने भाग लिया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति, एकता एवं देशप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना देखने को मिली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश लोगों तक पहुँचाया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
