
माउंट आबू, राजस्थान ।
पत्रकारों पर होटल संचालक द्वारा अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी
IFWJ पत्रकार संगठन ने पुलिस थाने में दी लिखित रिपोर्ट
माउंट आबू। नगर पालिका द्वारा होटल गुडलक पर अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई के बाद मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका की ओर से होटल गुडलक द्वारा अतिक्रमण कर अवैध रूप से रेस्टोरेंट बनाया गया उसे हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई थी जिसकी खबर स्थानीय पत्रकारों द्वारा विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद होटल संचालक युसूफ खान के पुत्र सैफ द्वारा माउंट आबू के सभी पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया। इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया। अभद्र भाषा से आहत होकर IFWJ पत्रकार संगठन सहित माउंट आबू के पत्रकार थाना पहुंचे और थाना अधिकारी दलपत सिंह को लिखित रिपोर्ट सौंपते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाचारों के प्रकाशन को लेकर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं मामले को लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के बाद तय होगी।
