
पिण्डवाड़ा 30 मई, भारत विकास परिषद शाखा पिण्डवाड़ा द्वारा गर्मी से राहत प्रदान कराने हेतु ठंडी छाछ का वितरण किया गया।
परिषद के सचिव विजय प्रकाश गौतम ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिंडवाड़ा व एन.एस.एस. के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण जागरूकता हेतु एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तत्पश्चात गर्मी व लू से बचाव के लीए छाछ का नियमित रूप से उपयोग करने हेतु जागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिषद द्वारा पिंडवाड़ा सिविल न्यायालय के सामने ठंडी छाछ का वितरण किया गया ।
उनके अनुसार अच्छी ब्रांड की 330 लीटर से अधिक ठण्डी ताजा छाछ का सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम नागरिकों को वितरण किया गया जिससे लगभग 1920 नागरिक लाभान्वित हुए। इस अवसर पर आम नागरिकों द्वारा गर्मी के मौसम में परिषद् द्वारा किए जा रहे कार्यों यथा जलमंदिर संचालन, छाछ वितरण, वानरों को खाद्य सामग्री, गौमाता हेतु चारा आदि की खूब प्रशंसा की गयी ।
कार्यक्रम में परिषद के शाखा अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, सचिव विजय प्रकाश गौतम, नरेश गुर्जर, श्रवण रावल, भेराराम कुम्हार, महेंद्र गुप्ता, मनोहरलाल दहिया, रमेश दहिया, डॉ दिनेश पुरोहित, विक्रम सिंह, लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल, भेराराम गहलोत, अशोक प्रजापत, भरत पुरोहित, प्रवीण कुमार व एन.एस.एस. की छात्राओं आदि ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
