

पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।
नांदिया में सांसद खेल महोत्सव की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
पिण्डवाड़ा( भूपेंद्र परमार)- सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती नांदिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही सांसद खेल महोत्सव की कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार 12 नवंबर को समापन हो गया है।
स्थानीय विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार यह खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार 10 नवम्बर को प्रारंभ हुई थी जिसमें 12 पंचायतों की खेल टीमों ने हिस्सा लिया था जिसका बुधवार 12 नवम्बर को समापन हो गया।
शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान एवं नरेन्द्र सिंह के अनुसार इस प्रतियोगिता में परिणामस्वरूप कबड्डी में पुरूष वर्ग में झाड़ौली और महिला वर्ग में आपरीखेड़ा, खो-खो में पुरूष वर्ग में कोजरा एवं महिला वर्ग में कोजरा, बॉलीबॉल में पुरूष वर्ग में सिवेरा एवं महिला वर्ग में जनापुर, फुटबॉल में पुरूष वर्ग में वीरवाड़ा एवं महिला वर्ग में जनापुर, रस्साकशी में पुरूष वर्ग में कोजरा एवं महिला वर्ग में आपरीखेड़ा की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया और इसी के साथ निर्णायक दलों एवं प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षकों को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीईईओ देवेश कुमार खत्री ने सभी विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इस प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने में सहयोग करने वाले अपने स्टाफ़ साथियों,प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षकों और शिक्षकों,निर्णायक दलों एवं भामाशाहों को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नारायण लाल प्रजापत किया गया।
