पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

पिंडवाड़ा 10 मई, भारत विकास परिषद पिण्डवाड़ा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र हेतु परिण्डे वितरित किए गए।
परिषद के सचिव विजय प्रसाद गौतम के अनुसार गर्मियों में पानी के अधिकांश प्राकृतिक स्त्रोत लगभग सूख जाते हैं जिससे पक्षियों को पीने का पानी न मिल पाने से बहुत से पक्षियों को अपनी जान गवानी पड़ती है जो पर्यावरण संतुलन के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसी के मध्यनजर भारत विकास परिषद शाखा पिण्डवाड़ा द्वारा जीव दया अभियान के तहत प्रति वर्ष बड़ी संख्या में परिण्डे लगाए जाते हैं। इसी क्रम में रविवार शाम आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाड़ा (वनवासी) में देर शाम आयोजित कार्यक्रम में परिषद शाखा द्वारा पिण्डवाड़ा क्षेत्र के 65 गांवों हेतु प्रति गाँव न्यूनतम 5 परिण्डे के हिसाब से कुल 324 परिण्डे वितरित किए गए। परिण्डों में दाना पानी नियमित डालने हेतु प्रति परिण्डा एक नागरिक को ज़िम्मेदारी दी गयी। परिण्डे के वितरण एवं रखरखाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। परिषद शाखा द्वारा इस वर्ष अब तक लगभग 500 परिण्डों का वितरण किया जा चुका है जो एक अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है।
कार्यक्रम में परिषद् के शाखा अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, सचिव विजय प्रकाश गौतम, संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, संघ के जिला प्रचारक योगेश, जालौर विभाग पर्यावरण संयोजक दिनेश, दिलीप, वरुण, किशोर, अमित, विद्यालय स्टाफ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, मातृ शक्ति व बच्चों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।

Share.
Leave A Reply