सिरोही, राजस्थान ।

माउंट आबू ।। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश की जनता के दर्द को समझा और प्रदेश की जनता को शहरी सेवा शिविर के माध्यम से राहात देने के प्रयास किये थे जिसके परिणाम धरालत पर अब उतरते हुए नजर आ रहे है वही माउंट आबू की बात की जाये तो प्रदेश का हिल स्टेशन माउंट आबू जितना खूबसूरत नजर आता है लेकिन यहां की जनता लंबे समय से परेशानियों से घिरी हुई नजर आती थी, ऐसे में माउंट आबू नगर पालिका उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक डॉक्टर अंशु प्रिया एवं पालिका आयुक्त के साथ-साथ पालिका कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों के पहल पर वर्षों से लंबित पड़ी जल एवं विद्युत की एनओसी जारी की गई जहां माउंट आबू नगर पालिका ने प्रथम चरण में आज 34 लाभार्थियों को एनओसी का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम माउंट आबू नगर पालिका कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य समेत जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में माउंट आबू के 34 लाभार्थीयो को राहत दी है। जहां यह लोग बिना रोशनी के रात मजबूरी में काटते थे और लंबा सफर तय कर पीने योग्य पानी लाते थे इन लोगों को अब राहत मिली है कहां जा सकता है कि प्रशासन के अधिकारी सकारात्मक सोच वाले हो तो स्थानीय जनता को राहत जरूर मिलती है। एवं इस मौके पर माउट आबू के उन लाभार्थीयो के चहरे की मुस्कान बात रही थी की अब जाकर उन्हे राहत मिली है एवं लाभर्थी छगन लाल ने कहा कि आज हमे अन्धेरे से मुक्ति मिली है और अब हमारे घर तक पीने का पानी मिलेगा इसके लिए मै उपखण्ड अधिकारी जी एव नगर पालिका के सभी लोगो का धन्यवाद करता है। जिन्होने हमे यह राहत दी है। इस मौके पर जनस्वास्थय निरीक्षक राजकिशोर शर्मा, अर्जुन सिंह राठौड भुमि शाखा लिपिक आर्यमान, कमलकान्त, मागीलाल काबरा, सलील कालमा, छोटे लाल चौरासिया, नरपत चारण, समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement/विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें मो.9441532308

Share.
Leave A Reply