जावाल/ सिरोही, राजस्थान ।

देलदर गांव में नया मकान बनाने के लिए नींव खुदाई की जा रही थी,
मौके पर महिला मजदूर काम कर रहे थे,
नींव के पास ही पुराने मकान की दीवार थीं , वहाँ पर काम कर रही एक महिला मजदूर पर पुरानी दीवार ढह गई जीससे
महिला नींव में गिर गईं, मलबा महिला ऊपर गिर गया ।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, गांव में ख़बर लगते ही घटना स्थल मौके पर देखते ही देखते ग्रामवासियों कि भीड़ एकत्रित हो गईं । वहाँ पर मौजूद सभी लोग भगवान से प्रार्थना कर रहें थे कि मलबे निचे दबी औरत सुरक्षित बाहर निकले ।
पुलिस, एम्बुलेंस , जीसीबी मौके पर पहुंची ।
मलबा हटाकर महिला कों क़रीब एक घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया । ईश्वर ने लोगों की प्रार्थना सुनी और महिला मलबे में से सुरक्षित जीवित निकली उसकी जान बच गई ।
तुरन्त एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल जावाल पहुंचाया गया । जानकारी अनुसार घायल महिला को जावाल अस्पताल ले जाया गया और वहा से उपचार के लिए सिरोही रेफर किया गया ।

Advertisement/ विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें मो.8106512308

Share.
Leave A Reply