पिंडवाड़ा, राजस्थान ।

विहिप बजरंगदल ने नशा मुक्त युवा के तहत् आयोजित की मैराथन दौड
पिण्डवाडा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने “रन फोर हेल्थ” मैराथन दौड से युवाओं में नशा प्रवृत्ति को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया!
नवीन आदर्श विद्यामंदिर पिण्डवाडा में विद्यार्थियों व बजरंग दल ने जनजाति गौरव दिवस पर भगवान् बिरसा मुण्डा के जन्म जयंती पर विशेष सत्र आयोजित किया गया!
मुख्य प्रवक्ता बजरंग दल सिरोही जिला संयोजक कैलाश सिंदल ने बताया कि किस प्रकार युवाओं को नशा मुक्त रहकर राष्ट्र सेवा में अपनी भुमिका सुनिश्चित करनी होगी रन फोर हेल्थ के माध्यम से शारीरिक व्यायाम , दैनिक दिनचर्या , खानपान एवं स्वास्थ्य के प्रति सजगता के लिए प्रेरित किया गया!
शिक्षक शर्मा ने जनजाति गौरव दिवस पर भगवान् बिरसा मुण्डा के जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी अपने शौर्य व साहस से उपद्रवियों व आक्रान्ताओं से डट कर मुकाबला कर धर्म रक्षक रहे!
मैराथन दौड में प्रथम, द्धितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को जिला मन्त्री अशोक रावल व शिक्षा संस्थान के प्राचार्य मदन रावल द्धारा पारितोषिक देकर उत्साहवर्धन किया गया व सभी का आभार प्रकट किया!
मैराथन दौड में प्रखण्ड अध्यक्ष भवानी सिंह, प्रखण्ड मंत्री महेश राजगुरु,प्रखंड सह मंत्री नरेन्द्र सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, अरविन्द वैष्णव, कैलाश कुमावत झाड़ोली,निर्मल, भवर घंची,रणजीत सिंह डाभी, राकेश वैष्णव,रणजीत सिंह, जितेन्द्र,मंछाराम डांगी,प्रवीण प्रजापत, बाबुलाल कोजरा, छगन,भावेश,संघ से सुरेश सोनी,तरुण सोनी,कन्यालाल प्रजापात व अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही!

-विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें मो.8106512308

Share.
Leave A Reply