सिरोही, राजस्थान ।

अंधापन दूर करने के लिए शिविर लगाना नेक कार्य है:श्यामगिरीजी महाराज

सिरोही/ जावाल : मंडवारिया में तारा संस्थान एवं एसबीआई फाउंडेशन के तत्वाधान में मलेश्वर महादेव मंदिर परिचर में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा सन्गठन के सहयोग से श्री श्री 1008 श्यामगिरीजी महाराज मलेस्वर मठ मण्डवरिया के सानिध्य में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र विशेषज्ञ डिम्पल वैश्णव ने बारीकी से जांच करके नेत्रों का उचित परामर्श दिया गया । सलमान खान ने भी मरीजों के नेत्रों की जांच की । वही शिविर प्रभारी नटवर सिंह ने बताया की 276 जनों का जांच की गई। जिसमें 5 जनों को मोतिया बिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। वहीं स्वास्थ्य कर्मी कमलेश ओर हनी ने दवाई और चश्मे वितरण किए गए। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा सन्गठन जोधपुर सम्भाग प्रभारी कानाराम परिहार एवं जिला अध्यक्ष नारायण प्रजापत की टीम ने एवं ग्रामीणो ने शिविर में व्यवस्था ने सहयोग किया ।

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें मो. 8106512308

Share.
Leave A Reply