सिरोही ,राजस्थान ।

सालगांव बांध व गुलाबगंज मार्ग पर जल्द काम पूरा करें: सांसद लुंबाराम चौधरी

आबू पर्वत सर्किट हाउस में अधिकारियों से की चर्चा

जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने आबू पर्वत सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में आबू पर्वत की तीनों बड़ी परियोजना सालगांव बांध, 33 केवी विद्युत लाइन एवं आबू पर्वत से गुलाबगंज मार्ग की प्रगति पर चर्चा हुई।
सांसद ने जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया, DFO शुभम जैन, PWD व अन्य विभागों के अधिकारियों से एक-एक कार्य की वर्तमान स्थिति पर समीक्षा की ।

सांसद ने कहा कि “जनता को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए।
सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों बैठक के दौरान सांसद चौधरी ने जिला कलेक्टर से वार्ता कर लंबित कार्यों में तेजी लाने के लिए भी चर्चा की जिस पर कलेक्टर ने कार्य प्रगति को लेकर विभागीय अधिकारियों से भी वार्ता की ।
सालगाव गाँव बांध क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल संकट दूर करने के लिए अहम। आबू पर्वत व आसपास के गांवों में बिजली व्यवस्था सुधार का काम।आबू पर्वत से गुलाबगंज को जोड़ने वाला मार्ग पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय आवागमन के लिए जरूरी है ।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि हर विकास कार्य समय पर पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।

बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अक्षय चौहान, भाजपा प्रवक्ता सुनील आचार्य सहित जलदाय, विद्युत, वन व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply