राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्टेट एडवेंचर एंड ट्रेनिंग सेंटर, माउंट आबू में आयोजित हुआ एडवेंचर कैंप माउंट आबू / सिरोही, राजस्थान।राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के स्टेट एडवेंचर एंड ट्रेनिंग सेंटर, माउंट आबू में 21 से 25 सितंबर तक रोमांचक एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न जिलों से आए युवाओं और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साहस, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। कैंप के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की रोमांचक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। इनमें रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ट्रैकिंग, टेंट पिचिंग, नाइट हाइकिंग और टीम गेम्स जैसी…
Author: admin
सिरोही, राजस्थान ( रिपोर्ट किशन दहिया ,माउण्ट आबू) । माउन्ट आबू में युवक की हत्या से जुड़ी खबर। माचगांव इलाके के नजदीक युवक की हुई हत्या । सूचना के बाद थाना अधिकारी प्रदीप डांगा पहुंचे मौके पर पुलिस उप अधीक्षक गोमाराम भी मौके पर पहुंचे प्राकृतिक गुफा में झोपड़ा बना कर युवक करता था निवास मृतक भूराराम गरासिया बताया जा रहा है फतेहपुरा का निवासी FSL और MOB टीम मौके के लिए हुई जिला मुख्यालय से रवाना माउंट आबू पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगा मौत का खुलासा
सिरोही, राजस्थान । ( V24 न्यूज़ चैनल रिपोर्टर) । सिरोही पिण्डवाड़ा में प्रस्तावित खनन परियोजना का विरोध तेज, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति के नाम विधायक प्रधान को सौंपा ज्ञापन सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा तहसील में प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने आबू-पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया और पिण्डवाड़ा प्रधान नितिन बंसल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर परियोजना निरस्त करने की मांग की। इस दौरान बाप पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी मेघराज गरासिया, शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल और तुषार पुरोहित, शिव सेना उप जिला प्रमुख भरत राजपुरोहित भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने…
जावाल (सिरोही, राजस्थान) । झाडोली वीर नकबजनी का 12 घंटे में पर्दाफाश, कैलाशनगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा । सिरोही, 24 सितंबर 2025 (सुनील सिंघानिया)। सिरोही जिले के कैलाशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम झाडोली वीर में 23 सितंबर की रात हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने मात्र 12 घंटों में पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान और वृताधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी कैलाशनगर प्रेमसिंह…
झाड़ोली,पिण्डवाड़ा (सिरोही, राजस्थान) । कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ब्लॉक पिंडवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार,उद्घाटन मैच में किवरली टीम ने एकतरफा बाजी मारी । संस्थाप्रधान श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में जिला स्तरीय सॉफ्ट बॉल 17/19 वर्ष छात्र -छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ | उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सीबीईओ पिंडवाड़ा लालाराम प्रजापत, मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत झाड़ोली कैलाश सुथार,विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि शिवलाल गेहलोत और अतिथि नारायण लाल पुरोहित उप प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्तिथि रही | अतिथियों के भगवती सरस्वती और स्वामीजी के स्मारक पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ…
जावाल/ सिरोही, राजस्थान । नवरात्रि में माता का आशीर्वाद, ग्रामीणों की हिम्मत और पुलिस की सख्ती – दो गांवों में पकड़े गए चोर, मास्टरमाइंड तक पहुंचने की तैयारी (रिपोर्ट सुनील सिंघानिया ) नवरात्रि के पावन दिनों में झाड़ोली और आसपास के गांवों में ग्रामीणों की सतर्कता और माता की कृपा से लगातार चोर पकड़े जा रहे हैं। दो अलग-अलग गांवों में ग्रामीणों ने मिलकर एक-एक चोर को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड उदयपुर और जयपुर में बैठा था और वहीं से पूरी चोरी की योजना बनाकर संचालित करता था।…
माउण्ट आबू/ सिरोही, राजस्थान । सिरोही के माउंट आबू से खबर। ( रिपोर्ट किशन दहिया ) । र्डॉ प्यारेलाल शिवरान पुलिस अधीक्षक महोदय सिरोही , श्री प्रभु दयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 5th SIUCAW शैल सिरोही, श्री गोमाराम dysp co माउंट आबू के निर्देशन में ऑपरेशन गरिमा, ऑपरेशन जागृति अभियान के दौरान राजकीय बालिका उच्च विद्यालय आबूपर्वत में थानाधिकारी मय जाब्ता व कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा स्कूल की-छात्राओं को पोक्सो एक्ट, साईबर हेल्प लाइन नंबर 1930, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी, राजकोप सिटिजन ऐप डाउनलोड करवाया।
सिरोही, राजस्थान । ( रिपोर्ट: वी 24 न्यूज़ चैनल रिपोर्टर) / पिण्डवाड़ा क्षेत्र कि पहाड़ियों का ऐतिहासिक अस्तित्व संकट में, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर राष्ट्रपति के नाम सौपा कलेक्टर को ज्ञापन पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना को एक स्वर में निरस्त करने कि उठाई मांग सैकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे, राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री तक पहुंचाई गुहार सिरोही।सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा तहसील में प्रस्तावित चुना पत्थर खनन परियोजना का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने सिरोही जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों…
भारजा/ सरूपगंज (सिरोही,राजस्थान) । आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का हुआ आयोजन । विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर भारजा में विज्ञान मेला का भव्य आयोजन हुआ। मेले का मुख्य उद्देश्य भैया बहिनों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना था।इन मॉडलों में सौर ऊर्जा से चलने वाले घर स्वचालित सिंचाई प्रणाली जल संरक्षण तकनीकें और पर्यावरण-अनुकूल यातायात समाधान जैसे विषय मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती…
जोधपुर/राजस्थान । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के जोधपुर में ‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ के भवन और विधार्थियों के लिए छात्रावास का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित और केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने जीवन को दिव्यांगों के सेवा कार्यों से जोड़ता है, तो वह अनेक लोगों को प्रेरित भी करता है और लोगों को इस काम के साथ भी जोड़ता है।…