सिरोही, राजस्थान ।

(किशन दहिया की रिपोर्ट )

केन्द्रीय विद्यालय माउंट आबू में हिन्दी पखवाड़े का समापन*

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय आबू पर्वत में 12 सितम्बर से 26 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया । हिन्दी पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई जिसमें सुलेख लेखन (कनिष्ठ वर्ग) में भाविका ने प्रथम, आल्या शर्मा ने द्वितीय, अनुराधा ने तृतीय स्थान , वहीं सुलेख लेखन (वरिष्ठ वर्ग) सिद्धि प्रथम, भानुप्रिया द्वितीय एवं आकांशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । नारा लेखन प्रतियोगिता में खुशी यादव प्रथम, नव्या सिंह झाला द्वितीय, हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । निबंध लेखन प्रतियोगिता में दक्ष प्रथम, कृष्णा द्वितीय, निहारिका तृतीय रहे। काव्य पाठ (कनिष्ठ) में साक्षी प्रथम, जन्नत द्वितीय, अक्षरा तृतीय रही वहीं काव्य पाठ (वरिष्ठ) में प्रियांक प्रथम, यशस्वी दत्ता द्वितीय, प्रतिभा तृतीय रही । कहानी कथन (कनिष्ठ) में वैष्णवी प्रथम, नैना द्वितीय, साक्षी तृतीय रही, वहीं कहानी कथन (वरिष्ठ वर्ग) में मोनिका प्रथम, प्रतिभा द्वितीय एवं खुशी तृतीय स्थान पर रही ।
विद्यालय के कर्मचारियों के लिए भी राजभाषा हिंदी ज्ञान की परीक्षा ली गयी जिसमें प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ एवं जीतराम सैनी ने प्रथम, लक्ष्मी रानी ने द्वितीय वहीं अमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इस तरह प्राथमिक विभाग द्वारा भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं पुरस्कार प्रदान किए गए ।
हिन्दी पखवाड़ा का समापन समारोह 26/09/2025 को रखा गया जिसमें विजेताओं को प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण- पत्र प्रदान किए गए । समापन समारोह में संयोजक के रूप में भंवर लाल, सह संयोजक रोहिताश व सविता रहे । कार्यक्रम का मंच संचालन रोहिताश सैनी एवं मगनाराम माली ने किया । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं राजभाषा हिन्दी के महत्व को बताया । इस दौरान विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे जिसमें देवेंद्र सिंह, कुमार अम्बुज, राकेश आढ़ा, मानसी दत्ता, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह, रजनी कुमारी, अंजली साँचा, पुष्पलता गुप्ता, अंकुर सैनी आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply