जावाल/ सिरोही, राजस्थान ।

(रिपोर्टर चौथमल ) ,
परवान पर चढ़ें गरबे, गरबा की उमंग, मची धूम , दर्शकों में उत्साह ।
देलदर । वड़वेशी माता गरबा मण्डल और चामुंडा माता गरबा मण्डल द्वारा माता के दरबार में रात को गरबो का आयोजन किया जाता है जिसमें गांव के युवती और औरतें बढ़ चढ़ कर भाग लेती हैं और डांडिया रास करते। देवी देवताओं का स्वांग रच कर दर्शकों को रात तक देखने को मजबूर कर देते हैं उसके उपरांत भी मण्डल द्वारा लोगों के मनोरंजन के लिए बहार से कलाकार बुलाया जाता है और उनके द्वारा कला का प्रदर्शन किया जाता हैं जो दर्शकों का मन मोह लेते हैं। साथ ही हमेशा की तरह मां अम्बे साथ में काला गोरा भैरव, राम, लखन और माता सीता, महादेव का रूप धारण कर उनके अंदाज में नृत्य करते हैं। गांव में चामुंडा माता गरबा मण्डल द्वारा हास्य कलाकार जगिया पिंटिया को भी आने वाली तारीख 3 अक्टूबर को बुलाया जाएगा।

