
पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।
कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ब्लॉक पिंडवाड़ा जिला – सिरोही से प्राप्त जानकारी अनुसार,
69 वीं जिला स्तरीय सॉफ्ट बॉल छात्र-छात्रा 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता का मॉडल स्कूल झाड़ोली में हुआ समापन। ।
संयोजक सचिव टूर्नामेंट प्रधानाचार्य मॉडल झाड़ोली श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि 69 वीं सॉफ्ट बॉल टूर्नामेंट छात्र- छात्रा का समापन समारोह आयोजित हुआ | समारोह के अध्यक्ष मुख्य अतिथि महेंद्र नानीवाल डीईओ मा. शिक्षा, विशिष्ट अतिथि एडीईओ अशोक पाल सिंह मीणा व नरेश परमार तथा डिप्टी डीईओ राम सहाय सैनी रहे | कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने भगवती सरस्वती के मंदिर व स्वामीजी के स्मारक पर में दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण कर किया | तत्पश्चात अतिथियों व भामाशाहो का माल्यार्पण और प्रतिक चिह्न द्वारा टूर्नामेंट संचालन सचिव व उनकी टीम ने स्वागत अभिनन्दन किया | कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार नानिवाल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण पर विचार रखे तथा तत्काल टूर्नामेंट की व्यवस्था और जिम्मा लेकर उत्तम आयोजन हेतु संयोजक प्रधानाचार्य श्याम सुन्दर व्यास का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया और विभाग की ओर से साधुवाद प्रदान किया | एडीईओ अशोक पाल सिंह मीणा ने अपने उद्बोधन में स्वामीजी के चरित्र से प्रेरणा लेकर तेजस्वी ओजवान युवा बनने का आह्वान किया | तत्पश्चात 17/19 वर्ष में विजेता दलों का मैडल, ट्रॉफी, प्रमाण और मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया| साथ ही दल प्रभारियों, निर्णायकों व पंजीयन दल में लगे कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया |
यें रहे विजेता
17 वर्ष छात्र वर्ग में रा.उ.मा.वि. नितोडा प्रथम, रा.उ.मा.वि. दत्ताणी द्वितीय तथा रा.उ.मा.वि. किवरली तृतीय स्थान पर रहे | 17 वर्ष छात्रा वर्ग में महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय पोसालिया प्रथम, रा.उ.मा.वि. पोसालिया द्वितीय तथा सर्वोदय शिक्षण संस्थान किवरली तृतीय स्थान पर रहे | वहीं 19 वर्ष वर्ग छात्रा श्रेणी में रा.उ.मा.वि.पोसालिया प्रथम, रा. उ.मा.वि. दत्ताणी द्वितीय तथा रा. उ.मा.वि. किवरली तृतीय स्थान पर रहे | वहीं इसी वर्ग में छात्र श्रेणी में रा.उ.मा.वि दत्ताणी प्रथम, रा.उ.मा.वि. किवरली द्वितीय तथा रा.उ.मा.वि.पोसालिया तृतीय स्थान पर रहे |
यें रहे सर्व श्रेष्ठ खिलाडी
19 वर्ष छात्रा वर्ग में रा.उ.मा.वि. पोसालिया की प्रीति माली रही | इसी आयु वर्ग में बलवंत रा.उ. मा.वि.दत्ताणी द्वितीय रहे| 17 वर्ष छात्र में योगेश कुमार रा.उ. मा.वि. नितोडा रहे | वहीं छात्रा श्रेणी में म.गाँधी राजकीय विद्यालय पोसालिया की छात्रा रही |
यें रहे निर्णायक
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायकों में गजराज कंवर, भूराराम बलाई, कैलाश चंद्र, कन्हैयालाल मीना,कृष्ण कुमार सारण, संदीप रावल, ऋतुराज राठौड़, गोपीराम,थान सिंह राव, सोनाराम मीणा सह पंजीयन दलप्रमुख डॉ. खुशवंत कुमार माली,प्रकाश कुमार, अमृतलाल सेन,मोहसिन खान,ममता गुर्जर राकेश कुमार राव की टूर्नामेंट के निर्बाध संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही| इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता स्थानीय विद्यालय राकेश कुमार सोलंकी, शिवाश दीक्षित, मनीष कुमार, मुबारक हुसैन,हीरालाल दहिया, ताराचंद भार्गव, मुकेश कुमार, खीमसिंह, चेतन कुमार, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार गरासिया, नरसाराम गरासिया, मनोहर सिंह, गंगा सिंह,भरत सिंह राठौड़,भरत सिंह देवड़ा सह विद्यालय परिवार उपस्थित रहा|

