
Sirohi, Rajasthan
चौथमल सूरियाल रिपोर्टर
वराडा – हरियालो राजस्थान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन,विद्यालय व खेल परिसर में रोपे गये तीन सौ एक छायादार पौधे।
वराडा – राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के तत्वाधान में चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम हरियालो राजस्थान महाअभियान कार्यक्रम के तहत वराडा के राजकीय विद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जिसे पीईईओ व प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित ने विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के हाथों में एक एक पौधा देकर खेल मैदान तक एक रैली के रूप में ले जाया कर खेल परिसर के चारों और इको क्लब व वृक्षारोपण प्रभारी दीपक खत्री व जोगेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्टाफ कर्मियों,विद्यार्थियों व स्काउट बालचरो ने विभिन्न प्रकार के करीब तीन सौ एक पौधे लगाये गये व इनकी जिम्मेदारी भी सौपी गई,इस अवसर पर पीईईओ भँवरलाल पुरोहित ने कहा कि आज के युग मे पर्यावरण संरक्षण व देखभाल हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये एवं जीवन में कम से कम पांच पौधे की सिंचाई तो परिवार के अंग की तरह करनी ही चाहिए साथ ही विभाग द्वारा सौपे गये लक्ष्य की पूर्ति हेतु विद्यार्थियों,कर्मचारियों,नरेगाकर्मीयों,नागरिकों सहित सभी स्थानीय विभागों से सहयोग लेने का निर्णय किया गया एवं सभी के सहयोग से गाँव मे चिन्हित किये गए परिसरों में पौधरोपण के कार्य को आगे बढ़ाना है कार्यक्रम में उपप्राचार्य गोवाराम मेघवाल,रमेश कुमार,नरेश कुमार,लक्ष्मण कुमार,जोगेन्द्र कुमार,जिओ टैग प्रभारी उमेश कुमार,फिरदौस बेगम,महेन्द्र सिंह,भरत पुरोहित,उत्तम सिह सहित वसन्ती कुमारी,टीना गर्ग,रेखा कुमारी,ख़ुशी कुँवर,खुशबु कुमारी,लता कुमारी सहित 150 विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

