सिरोही, राजस्थान ।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कैंप में उमड़े लोग

आज पिंडवाड़ा के शहरी आयुष्मान केंद्र गोपेश्वर मंदिर गेट केंद्र पर केंद्र सरकार द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के लिए एक कैंप सुबह 9 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें केंद्र के आसपास के गांव वरली, मालप, कांटल व पिंडवाड़ा से करीब 80 लोगों ने अपनी बीमारी का इलाज करवाया केंद बनने से आसपास के लोग काफी मात्रा में लाभान्वित होते है है प्रतिदिन 50 के आसपास ओपीडी होती है राज्य सरकार द्वारा केंद्र पर निशुल्क इलाज ओर निशुल्क दवाईयां दी जाती है कैंप में डाक्टर आशुतोष शर्मा, नर्सिंग स्टाफ महेंद्रपाल सिंह, प्रियंका कुमारी,नर्स एकता सैनी,फार्मेसिस्ट चेतन प्रकाश, अशोक कुमार और स्वीपर विक्रम कुमार ने पूरे दिन सेवाएं दी ब्लॉक चिकित्सा अधिकार भूपेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया ।

Share.
Leave A Reply