पिण्डवाड़ा/सिरोही, राजस्थान । झाड़ोली में कॉलेज के लिए भूमि आबंटन पर छात्रों में खुशी की लहर। झाड़ोली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जसवन्त सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा पिंडवाड़ा में कॉलेज निर्माण हेतु पिंडवाड़ा के पेराफेरी क्षेत्र झाड़ोली में सिवेरा रोड मॉडल स्कूल के पास खचरा नबर 277 में 15 बीघा जमीन आबंटन करने से पिंडवाड़ा के कॉलेज छात्रों में हर्ष की लहर है क्यों कि ये 550 छात्र अपने स्वयं के भवन से वंचित थे इनके पढ़ाई 7 साल से पिंडवाड़ा के धर्मशाला स्कूल में छोटे से कमरों में हो रही थी जिससे उनको मूल भूत…
Author: admin
सरूपगंज/ सिरोही, राजस्थान । श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा खेतान ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा श्री आरपी खेतान जी द्वारा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महोदय विद्या भारती) रोहिड़ा के निकट वर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में निरीक्षण किया। कार्यक्रम की जानकारी विद्या मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई अध्यक्ष आरपी खेतान जी (खेतान ग्रुप आफ कंपनी) अरविंद शर्मा उप महाप्रबंधक (डिजी एम प्रो एफ एनर्जी लिमिटेड) के के सिंह वरिष्ठ सहायक महाप्रबंधक ,सीनियर एजीएम भवानी सिंह जाला, वाणिज्य प्रमुख हेड कमर्शियल संजय जरौली ,उप प्रबंधक मानव संसाधन द्वारा ,विद्या मंदिर…
(रिपोर्ट: सुनील सिंघानिया,जावाल) ; सिरोही : दर्दनाक सड़क हादसा: मिनी बस ने ऑटो को रौंदा, ऑटो चालक की मौत जावाल /सिरोही, राजस्थान: सिरोही ज़िले में बरली के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। जावाल की तरफ़ जा रहे एक ऑटो रिक्शा को सामने से आ रही एक तेज़ रफ़्तार मिनी बस ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक मासूम बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए।हादसे का पूरा ब्यौरा:जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब ऑटो रिक्शा सिरोही से…
सिरोही, राजस्थान । (रिपोर्ट सुनील सिंघानिया); बरली गोयली क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया।सूत्रों के मुताबिक़ सिरोही से आ रहे एक टेम्पो और सिरोही साइड जा रही एक बस के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस रॉन्ग साइड पर चल रही थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज़ रफ़्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग की…
सिरोही, राजस्थान । (सुनील सिंघानिया,जावाल) , अणगौर बांध ओवरफ्लो होने के बेहद करीब, जलस्तर 21.90 फीट पहुंचा सिरोही। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अणगौर बांध का जलस्तर अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अब यह बांध ओवरफ्लो होने के बेहद करीब है। आज सुबह की अपडेट के अनुसार, बांध का गेज बढ़कर 21.90 फीट तक पहुँच गया है, जिसे ओवरफ्लो होने में अब सिर्फ 0.60 फीट पानी ही बाकी है।क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के कारण सिर्फ बांध ही नहीं, बल्कि कृष्णावती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से…
सिरोही, राजस्थान । पिण्डवाड़ा क्षेत्र मे भारी बारीश के बीच अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन पर्व धुमधाम से मनाया हजारो भक्तो की भीड, बप्पा की विदाई मे उमडा जन शैलाब, शिवसेना के सानिध्य मे “शक्ति चौक के राजा” के साथ पिण्डवाड़ा क्षेत्र की हजारो गणेश प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन। देर रात तक चला बप्पा का विसर्जन कार्यक्रम। हर चौक गली नाके पर हुआ बप्पा का स्वागत, भक्तो के लिए जगह जगह विभन्न समाजिक संगठनो समाज सेवीयो भामाशाहो द्वारा जलपान नास्ते शर्बत व पानी इत्यादी की व्यवस्था की गई। (भूपेंद्र परमार /पिण्डवाड़ा) ; पिण्डवाड़ा – शनिवार को नगर के मुख्य बाजार…
जावाल/ सिरोही, राजस्थान । (सुनील सिंघानिया) , जावाल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कृष्णावती नदी उफान पर रही। पूरे दिन नदी का जलस्तर बढ़ा रहा, जिसके कारण आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा। इस बीच नदी के बीचों-बीच लगे विद्युत पोल के गिर जाने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पोल तिरछा होकर पानी में लटका हुआ है और उस पर विद्युत तार लटके होने से कभी भी करंट फैल सकता है। अगर यह करंट नदी में उतरता है तो आसपास गुजर रहे लोगों और मवेशियों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा…
सिरोही, राजस्थान । सुनील सिंघानिया | जावाल | मनोरा और सतापुरा गांव को जल जीवन मिशन का पानी नहीं मिलने से परेशान है, क्योंकि इन दोनों गांवों को जवाई बांध परियाेना से जोड़ा गया। इसका पानी नारदरा गांव से होते हुए मनोरा गांव में पहुुंचेगा। लेकिन कब पहुंचे इसका 2 सालों से हर घर नल योजना इंतजार हो रहा है। क्योंकि अब 1500 परिवारों को फ्लोराइड का पानी पीने को मजबूर है। क्योंकि नहीं तो नदी का पानी मिल रहा। मनोरा गांव के बस स्टैंड पर 20 साल पहले बनी टंकी से पानी पी रहे है। गांव के करीब 1…
सिरोही, राजस्थान । (रिपोर्ट: सुनील सिंघानिया) ; आजादी के 77 साल बाद भी गुलामी का सफर, सिरोही के तीन गांवों पर व्यवस्था का ‘अघोषित टैक्स’, हर साल हो रही लाखों की लूट भूतगांव (सिरोही) | जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर कदम बढ़ा रहा है, जब देश की धरती से चंद्रयान चांद को चूम रहा है और जब शहरों में 5G की रफ्तार पर इतराया जा रहा है, तब सिरोही जिला मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बसे तीन गांव—मनोरा, भूतगांव और जामोतरा—आज भी विकास के एक अदद पहिए के लिए तरस रहे हैं। यह…
सिरोही, राजस्थान । रोहिडा के निकट वर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार देते हुए बताया कि प्रधानाचार्य पंकज कुमार द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की प्रधानाचार्य ने अपनी संबोधन में शिक्षक दिवस पर अपनी बात रखी भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विशेष अवसर होता है।इस अवसर पर, विद्यालय के भैया बहनों ने अपने प्रिय शिक्षकों के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुबह से…