
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
जन संघर्ष समिति पिण्डवाड़ा ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पिण्डवाड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट एवं आपराधिक गतिविधियों और प्रशासन की नाकामयाबी के विरुद्ध आमजन में भारी रोष व्याप्त है। आज जन संघर्ष समिति पिण्डवाड़ा द्वारा पूरे नगर को बंद रखा और मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। जन संघर्ष समिति व आसपास के गाँवों के सेकड़ों लोगों ने स्थानीय शक्ति माता मंदिर प्रांगण मे इकट्ठे हो कर रैली का आयोजन किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी पुलिस प्रशासन को बार बार दिन दहाड़े हो रही लूट पाट पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन दिए जा चुके हैँ , लेकिन पुलिस प्रशासन कुम्भकारणी नींद सोया पड़ा है। उधर अपराधिक तत्वों के हौसले सातवे आदमान पर है। इधर नगर के लोग ख़ौफ़ के साए मे जिने को मज़बूर है।

गौरतलब है कि ज्ञापन कि प्रति पुलिस अधीक्षक सिरोही, जिला कलेक्टर और स्थानीय विधायक को देते हुए निरंतर हो रही आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने और ठोस कर्रवाई हेयू चेताया गया है। यदि अब भी पुख्ता इंतज़ामात नहीं होते हैँ तो जिला स्तर पर आब्दोलन की चेतावनी दी गई है।
।
