
पिण्डवाड़ा/सिरोही, राजस्थान ।
झाड़ोली में कॉलेज के लिए भूमि आबंटन पर छात्रों में खुशी की लहर।
झाड़ोली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जसवन्त सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा पिंडवाड़ा में कॉलेज निर्माण हेतु पिंडवाड़ा के पेराफेरी क्षेत्र झाड़ोली में सिवेरा रोड मॉडल स्कूल के पास खचरा नबर 277 में 15 बीघा जमीन आबंटन करने से पिंडवाड़ा के कॉलेज छात्रों में हर्ष की लहर है क्यों कि ये 550 छात्र अपने स्वयं के भवन से वंचित थे इनके पढ़ाई 7 साल से पिंडवाड़ा के धर्मशाला स्कूल में छोटे से कमरों में हो रही थी जिससे उनको मूल भूत सुविधाएं नहीं मिल रही थी जो एक कॉलेज के छात्रों को मिलनी चाहिए थी छात्र संगठनों ने कई बार बड़े नेताओं तक गुहार लगाई थी कुछ विवाद के कारण कॉलेज निर्माण नहीं हो रहा था आखिर में विधायक ने अपने मेहनत से कॉलेज निर्माण की पहल झाड़ोली सरपंच कैलाश सुथार से वार्ता करके भूमि आबंटन करवा दिया अब छात्र शीघ्र कॉलेज भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री व विधायक से गुहार कर बजट आबंटन की मांग को पूरा करने के प्रयास में है ।

झाड़ोली शिक्षा की नगरी है वर्तमान में यहां पर 4 सीनियर विद्यालय है जिसमें बालिका उच्च माध्यमिक,संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय,मॉडल स्कूल,छात्र सीनियर शिक्षा के केंद्र है इसी रोड पर आईटीआई कॉलेज,अस्पताल आदि है छात्रों के आने जाने की सुलभ सड़क जो 9करोड़ 50 लाख में केशवगंज से झाड़ोली तक निर्माण हो रहा है इसी सड़क को मालनू तक विधायक समाराम ग्रासिया द्वारा चौड़ा करने हेतु 6 करोड़ 50 लाख स्वीकृत है जिससे चामुण्डेरी,नाना,बेड़ा,सिवेरा, चिमनपुरा, बेलार तक के गांव उच्च शिक्षा का लाभ लेंगे छात्रों को खेल के लिए 3 बड़े मैदान बने हुए है जिसमें एक मैदान पर ट्रैक भी है पवेलियन का भी प्रस्ताव बना कर भेजा हुआ है छात्र छात्राओं में भवन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और छात्रों वो अभिभावकों ने विधायक,प्रशाशन को आभार व्यक्त किया है ।