जावाल/ सिरोही, राजस्थान ।

(सुनील सिंघानिया) ,

जावाल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कृष्णावती नदी उफान पर रही। पूरे दिन नदी का जलस्तर बढ़ा रहा, जिसके कारण आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा। इस बीच नदी के बीचों-बीच लगे विद्युत पोल के गिर जाने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पोल तिरछा होकर पानी में लटका हुआ है और उस पर विद्युत तार लटके होने से कभी भी करंट फैल सकता है। अगर यह करंट नदी में उतरता है तो आसपास गुजर रहे लोगों और मवेशियों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग और प्रशासन को शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इस रास्ते से रोजाना गुजरते हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत कार्रवाई करते हुए पोल को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी अनहोनी हो सकती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और विद्युत विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान करना चाहिये ।

Share.
Leave A Reply