सिरोही, राजस्थान ।

रोहिडा के निकट वर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार देते हुए बताया कि प्रधानाचार्य पंकज कुमार द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की प्रधानाचार्य ने अपनी संबोधन में शिक्षक दिवस पर अपनी बात रखी भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विशेष अवसर होता है।
इस अवसर पर, विद्यालय के भैया बहनों ने अपने प्रिय शिक्षकों के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुबह से ही विद्यालय का प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी से गूंज रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद, भैया बहनों ने कविता पाठ, भाषण, और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
भैया बहनों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे हमारे जीवन को सही दिशा भी दिखाते हैं। कई भैया बहनों ने शिक्षकों को पेन फूल और छोटे-छोटे उपहार देकर उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षक समाज के निर्माता हैं। वे एक मजबूत और शिक्षित राष्ट्र की नींव रखते हैं।” आचार्य भरत कुमार द्वारा भैया बहनों के सामने मंत्र गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर गुरु साक्षात परम ब्रम्ह तस्मे श्री गुरुवे नमः मंत्र से शुरुआत की शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी प्रेरित किया पुजा राजपुरोहित द्वारा गीत सुंदर प्रस्तुत किया गया सभी आचार्यों द्वारा दिया ज्ञान और संस्कारों का हमेशा सम्मान करें।
यह कार्यक्रम शिक्षकों और भैया बहन के बीच के मधुर संबंध को और मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम बना। दिन के अंत में, सभी शिक्षकों के तिलक और मौली बांधकर सम्मान किया गया जहाँ उन्हें उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।शिक्षक दिवस एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बनकर समाप्त हुआ। सभी आचार्य गण दीपक सुथार पोपट रोहिन उत्तम सिंह राहुल परिहार जोगाराम जोगसन सुरेश जी भरत कुमार मुकेश रोहिन भावना सेन सुरीली परमार पुजा राजपुरोहित संतोष सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply