
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
बामणवाडजी जैन तीर्थ मे मनाया वार्षिकोत्सव व ध्वजारोहण.
बामणवाडजी जैन तीर्थ में श्री महावीर स्वामी जिनालय,समवसरण जिनालय उपसर्ग मंदिर व शिखरजी के मंदिरों का वार्षिकोत्सव व ध्वजारोहण बडे धुमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मंदिरों पर लाईट डेकोरेशन किया गया। और महिला मंडल द्वारा सत्तरभेदी पुजा पढाई गई मंदिरो में पूजा आराधना अभिषेक किया गया इस प्रसंग पर महावीर स्वामी मंदिर का ध्वजारोहण श्री नवीन कुमार बाबुलालजी जोगातर परिवार पिण्डवाडा व समवसरण मंदिर का ध्वजारोहण श्री चुन्नीलालजी डायालालजी कोठारी परिवार बांकली वालों की ओर से किया गया इस अवसर सेठ कल्याणजी परमानंदजी पेढी के ट्रस्टीयो व जैन समाज के श्रद्धालु की उपस्थिति रही। व उनके द्वारा लाभार्थी परिवारों का साफा व माल्यार्पण कर बहुमान किया गया।
यह जानकारी तीर्थ प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया ने दी।
