
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
भारत विकास परिषद ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
भारत विकास परिषद शाखा पिंडवाड़ा ने झाड़ोली के श्मशान घाट,महादेव मंदिर, शीतलामाता मंदिर सिवेरा रोड ,अजारी के बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल,राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कोडरला में 30 परिंडे लगाए गर्मियों में पक्षियों के पानी की बहुत दिक्कत होती है अतः उनकी प्यास बुझाने के लिए परिंडे लगाना आवश्यक होता है इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहनलाल क्लबी, प्रधानाचार्य लक्ष्मी जोया भारत विकास परिषद के सदस्य गोविंद सिंह चौधरी,जसवंत सिंह चौहान,भेराराम कुम्हार,दिनेश पुरोहित,सुखराज खंडेलवाल,लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल,विजयप्रकाश गौतम,अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल आदि उपस्थित थे
