
सिरोही, राजस्थान ।
(सुनील सिंघानिया,जावाल) ,
अणगौर बांध ओवरफ्लो होने के बेहद करीब, जलस्तर 21.90 फीट पहुंचा
सिरोही। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अणगौर बांध का जलस्तर अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अब यह बांध ओवरफ्लो होने के बेहद करीब है। आज सुबह की अपडेट के अनुसार, बांध का गेज बढ़कर 21.90 फीट तक पहुँच गया है, जिसे ओवरफ्लो होने में अब सिर्फ 0.60 फीट पानी ही बाकी है।
क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के कारण सिर्फ बांध ही नहीं, बल्कि कृष्णावती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह का जोखिम न लें और नदी-नालों के पास जाने से बचें।