सिरोही, राजस्थान ।

पिण्डवाड़ा क्षेत्र मे भारी बारीश के बीच अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन पर्व धुमधाम से मनाया

हजारो भक्तो की भीड, बप्पा की विदाई मे उमडा जन शैलाब,

शिवसेना के सानिध्य मे “शक्ति चौक के राजा” के साथ पिण्डवाड़ा क्षेत्र की हजारो गणेश प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन।

देर रात तक चला बप्पा का विसर्जन कार्यक्रम।

हर चौक गली नाके पर हुआ बप्पा का स्वागत,

भक्तो के लिए जगह जगह विभन्न समाजिक संगठनो समाज सेवीयो भामाशाहो द्वारा जलपान नास्ते शर्बत व पानी इत्यादी की व्यवस्था की गई।

(भूपेंद्र परमार /पिण्डवाड़ा) ;

पिण्डवाड़ा – शनिवार को नगर के मुख्य बाजार शक्ति माता चौक पर शिवसेना के सानिध्य मे नगर की मुख्य गणेश प्रतिमा “शक्ति चौक के राजा” के साथ नगर के आमली रोड पर दैनिक नबज्योति मिडिया परिवार एवं नामदेव युवा ग्रुप, स्वर्णकार ग्रुप, द्वारिका धीश चौक घांची समाज, रावल गली एवं नगर के हर गली मोहल्ले के गणेश मंडल एवं घर घर मे विराजमान सभी
गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, शहर की सभी गणेश प्रतिमाएं मुख्य प्रतिमा “शक्ति चौक के राजा” के साथ एकत्रित रूप से शक्ति माता चौक से शिवसेना के सानिध्य मे विसर्जन के लिए शोभायात्रा के रूप मे हजारो भक्तो की उपस्थति मे नगर की परिक्रमा करते हुए प्रस्थान हुई ,जिसमे शिवसेना महिला युवा सेना द्वारा कई तरह के अलग-अलग करतब दिखाते हुए शक्ति चौक से जुलूस के रूप में गणपति बप्पा मोरिया,अगले बरस तु जल्दी आ,बोलते हुए गणेश भक्ति मे लीन होकर ढोल थाली तासे एवं डीजे की धुम पर नाचते थिरकते महिलाओ मंगल गीत गाते हुए हर ग्रूप अलग अलग पहनावे के अलग अंदाज मे शक्ति माता चौक से आमली रोड होते हुए,भुतबंगला, राजपुत वास, मस्जिद रोड,सुथार वास,मंगल कलश चौराहा, द्वारकाधीश मन्दिर, घांची वाडा, रावल गली होते हुए गोगाजी सरोवर तालाब मे विसर्जन स्थल पहुंची, जहा शिवसेना के तत्वाधान मे गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए हाइड्रा क्रेन की व्यवस्था भी कि गई थी लेकीन सुबह से भारी के कारण वहा की मिट्टी गीली होने से हाईड्रा विसर्जन स्थल पर नही पहुच सकी। इसलिए सभी प्रतिमाओ को मंडल सदस्यो द्वारा विसर्जन के लिए हाथो से ले जाना पडा। वहा पहुचे सभी भक्तो ने गणेश जी की आरती कर प्रतिमाओ का विसर्जन किया, इस दौरान निर्धारित रूट से सभी पहुचे, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस-प्रशासन रहा तैनात,एवं बारिश के साथ पिण्डवाड़ा नगर सहित आस पास की छोटी बडी 2 से 3 हजार गणेश प्रतिमाओ का शांति पूर्वक हुआ विसर्जन। इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल ने बताया की नगर मे काफी वर्षो पूर्व से शिवसेना के नेतृत्व मे प्रथम गणेश महोत्सव का आगाज शक्ति माता चौक से “शक्ति चौक के राजा”नगर की प्रथम मुख्य प्रतिमा से कीया था आज उसके पिछे शिवसेना के सानिध्य मे नगर के हर गली मोहल्ले मे एवं ग्रामीण क्षेत्र मे शिवसेना एवं नगर के समाजिक संगठनो ग्रुपो द्वारा एवं गणेश भक्तो के घर घर मे प्रतिमाओ की स्थापना की जाने लगी और इस प्रकार दस दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करते हुए पिण्डवाड़ा क्षेत्र एवं आसपास गांवो सहित हजारो प्रतिमाओ का विसर्जन होता है एवं दस दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान हर मंडल ग्रुप द्वारा हर दिन अलग अलग प्रकार से महाआरती,छप्पन भोग,भजन किर्तन,बच्चो एवं महिलाओ के मनोरंजक गेम,प्रतिभावन छात्र पुरूस्कार वितरण,भोजन प्रसाद, नाचना गाना,जादूगर,सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम,सुन्दरकांड कार्यक्रम इत्यादी कई कार्यक्रमो का आयोजन होता है आगे बताया की शिवसेना के सानिध्य मे गणेश महोत्सव कार्यक्रम से विसर्जन कार्यक्रम मे सहयोग के लिए नगर के समस्त गणेश मंडलो का शिवसैनिको का एवं स्थानीय पुलिस-प्रशासन,नगर पालिका प्रशासन,व्यापार मंडल, एवं सहयोग देने वाले सभी गणेश भक्तो का तहदिल से हार्दिक आभार वयक्त करते हुए धन्यवाद देते है।

Share.
Leave A Reply