सिरोही, राजस्थान ।
(रिपोर्ट सुनील सिंघानिया);

बरली गोयली क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया।
सूत्रों के मुताबिक़ सिरोही से आ रहे एक टेम्पो और सिरोही साइड जा रही एक बस के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस रॉन्ग साइड पर चल रही थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज़ रफ़्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।