आबूरोड,( सिरोही) *रणोरा* *में* *मांड* *बावसी* *के* *नाम* *की* *आखातीज* *संगत* *मे* *भजनों* *के* *साथ* *बाल* *विवाह* *रोकने* *व* *प्राणी* *मात्र* *की* *सेवा* *के* *प्रवचन* *रहे* *प्रासंगिक* । रणोरा गांव में मांड बावसी के नाम से हर साल आखा तीज पर आयोजित होने वाला संगत कार्यक्रम इस बार भी अक्षय तृतीया रविवार को रणोरा गांव में दिन को आयोजित हुआ। संगत कार्यक्रम में प्रातः ग्रामीणों ने ‘माड भाखर बाबा, के आस्था केंद्र पर पूजा अर्चना कर भजन कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया। भजन मंडलियों ने बारी-बारी से अपने भजन प्रस्तुत किए, गुजरात के अलावा कई गांवों की भजन मंडलीया साज सज्जा…
Author: admin
सिरोही /राजस्थान । 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प । हर जरूरतमंद तक सीधे पहुंचेगा 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ , ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित होंगे महंगाई राहत कैम्प – सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगेंगे कैंप, जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने बताया कि जिले में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैम्प आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि कैम्पों में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बढती मंहगाई की मार से राहत…
आबूरोड,( सिरोही) मानसिक मरीज कभी-कभी हो जाता बेकाबू! निचली बोर गांव के 20 वर्षीय सुना पुत्र दीता के मानसिक विशेष योग्यजन का न उपचार न योग्यजन प्रमाण पत्र! दुर्गम गांवों में कई प्रकार के विशेष योग्यजन उपचार एवं प्रमाण पत्र के मोहताज हैं ऐसा ही एक मानसिक मरीज देलदर तहसील के ग्राम निचलीबोर में सामने आया है,। जिसकी मनोदशा 20 वर्ष की अल्पायु में ही मानसिक रोग की जकड़न में है। – कभी हो जाता बेकाबू:- मानसिक रोग पीड़ा से ग्रस्त चुना के पिता दीताराम गरासिया ने बताया कि वह 6- 7 वर्षों से मानसिक विमंदीत हो गया है, कभी-कभी…
आबूरोड,( सिरोही), ‘पेयजल का घड़ा भरने के लिए जल स्रोतों को ढूंढने में थक रहे कदम! गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है, ऋतु मे भूजल स्तर गहरा रहा है, हेडपंपों, कुओं, बावडियो,नदी,नालो,तालाबो, बांधो आदि जल स्रोतों में नीर रसातल पहुंच रहा है! ऐसे में मानव व पशु पक्षियों वन्य प्राणियों के लिए हलक तर करने की पर्याप्त जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या आबादी एवं पशुधन की जल जरूरत इन दिनों अधूरी है। – कुओ एवं हेडपंपों मे गहरा गया जल स्तर:- गांवो में सड़कों के किनारे हेडपंप एवं अंदर इलाकों में निजी कुओं…
सिरोही(हरीश दवे) , *गोयली पंचायत की बोकी भागली के घर रोशनी से होगे जगमग* *बोकी भागली 150 आदिवासी परिवारों से आबाद है* *विधायक संयम लोढा के प्रयासों से परिवारों को मिलेगी रोशनी* *वन विभाग ने विद्युतीकरण के लिए 0.594 हैक्टेयर भूमि देने की दी अनुमति* गोयली पंचायत क्षेत्र के गांव बोकी भागली को अंधेरे से उजाले में लाने कापथ प्रशस्त हो गया है। वर्षो से लंबित कार्यवाही को नतीजे तक पहुंचातेहुए वन विभाग ने बोकी भागली में विद्युतीकरण के लिए 0.594 हैक्टेयर भूमि देने की अनुमति प्रदान कर दी है। उम्मीद है कि मई माह में बोकी भागली के घर…
सिरोही(हरीश दवे) , भगवान परशुराम व संत खेतेश्वर महाराज के जन्मोत्सव पर देवधरा सिरोही में निकली विराट शोभायात्रा में गुंजा जयकारा । जगह जगह विभिन्न समाज व्यापार मण्ड़ल व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत। सरजावाव दरवाजे पर वेद मंत्रों के ब्रह्मघोष में गुंजा आसमान । अक्षय तृतीया की पावनतिथि पर देवधरा सिरोही में विष्णु भगवान के चौथे अवतार भगवान परशुराम व संत खेतेश्वर महाराज के जन्मोत्सव पर रामझरोखा मैदान से श्री परशुराम भगवान जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में समस्त ब्राम्हण समाज सिरोही ने विराट शोभायात्रा निकाली जिसमे हजारो सर्वब्राह्मण समाज के सर्वब्रह्मजनो व मातृशक्ति ने ब्रह्म जयघोष से…
देलदर(मंडवारिया) /सिरोही । मंडवारिया ग्राम पंचायत के अंर्तगत देलदर गांव में महिलाओं की सुविधा के लिए पंचायत द्वारा बनवाया गया महिला स्नानघर पानी के कनेक्शन के अभाव में बंद पड़ा है और स्नानघर पर ताला लगा हुआ है । जिसे अभी तक महिलाओं की सुविधा के उपयोग के लिए चालू नहीं किया गया । जिससे गांव में महिलाओं को जरूरत के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है । मौके पर उपस्थित आक्रोशित महिलाओं ने बताया यह स्नानघर काफी लंबे से बनकर बंद पड़ा हुआ है । कुछ दिन पूर्व सरपंच मोहदय को निवेदन करने पर स्नानघर के ऊपर पानी…
सिरोही/ राजस्थान, सिरोही स्थापना महोत्सव का स्थापक सहस्त्रमल की देहरी पर पूजा अर्चना व दीपदान से हुआ आगाज, सिरोही स्थापना महोत्सव का स्थापक सहस्त्रमल की देहरी पर पूजा अर्चना व दीपदान से हुआ आगाज, दशहरा मैदान में देर रात्रि तक चली सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समा, नन्हें कलाकारों व कत्थक नृत्य में झूमे नगर वासी, शनिवार को शोभायात्रा व अन्य आयोजन। सिरोही स्थापना महोत्सव का आगाज जिला कलेक्टर डॉ भवरलाल,एसपी ममता गुप्ता,सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा,एसडीएम सुश्री सीमा खेतान, तहसीलदार नीरज कुमारी,सुनीता चारण,सभापति महेंद्र मेवाड़ा,पार्षद व गणमान्य प्रबुद्ध सेकड़ो नगर वासियो की मौजूदगी में पूजा अर्चना व आरती कर किया।पूजा…
माउंट आबू /सिरोही ; रिपोर्ट किशनलाल V24 NEWS, रोटरी इंटीग्रेटेड स्कूल में नारी उत्कर्ष संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ समापन । शिविर मे शहर के कुल 1000 लोगों की स्वास्थ्य की हुई जांच । . माउंट आबू में नारी उत्कर्ष संस्था का पाँचवा शिविर रोटरी इंटीग्रेटेड स्कूल में हुआ साथ जिसके बाद स्वास्थ्य जांच शिविर का समापन भी किया गया ।आयोजित शिविर में अभी तक शहर के कुल 1000 लोगों के स्वास्थ्य की जाच की गई।गोरा छपरा ,देलवाड़ा और आसपास के जगह के लोगो के समापन शिविर में जाच की हुई।नारी उत्कर्ष संस्था की अध्यक्षा…
आबूरोड,( सिरोही) उपलागढ़ – राडा रोड की नालफली तिराहे पर दो आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में दो घायल! – सड़क दुर्घटना के बाद 3 घंटे तक घायल पड़े रहे दोनों किनारे पर, मौके पर काफी जुटी भीड़ पर अस्पताल ले जाने में किसी ने नहीं दिखाई संवेदना। सामाजिक पंचायती के आरोप की आशंका के चलते अस्पताल ले जाने से काटते रहे कन्नी! उपलागढ राडा रोड के नालफली तिराहे पर गुरुवार को दो बाइक आमने-सामने तेज रफ्तार में टकरा गई। जिसमें दोनों बाइको के चालको को गंभीर चोटे आई।टक्कर के बाद दोनों बाइक चालक बुरी तरह से सड़क के दोनों किनारे…