*सिरोही में चौतरफा विकास करवाया, जनता की सेवा में कोई कमी नही रख रहा हूं- संयम लोढा*

सिरोही(हरीश दवे),

विधायक संयम लोढा ने कहां कि सिरोही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ रहाहै, साढे चार साल प्रयास कर सिरोही में चौतरफा विकास कार्य करवाया है।सिरोही की जनता में कोई कमी नही रख रहा हूं। राजस्थान में सिरोही को नंबर वन जिला बनाना है। सिरोही विधानसभा क्षेत्र के विकास के जो सपने है उसे काफी हद तक पूरा किया है और अभी कुछ समय बाकी है उसमें ओर भी कार्य करवाउंगा। लोढा घांची समाज शिक्षा सेवा संस्थान के तीन परगने की ओर से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि सनपुर में 33केवी जीएसएस, ऊड में 33 केवी जीएसएस स्वीकृत करवाया है जिसका लाभ सीधे तौर पर क्षेत्र के लोगो को मिलेगा। उन्होंने कहां कि यूपीएससी में घांची समाज के 2 आईएएस बने। समाज में बहुत ताकत होती है, तीन परगने के लोग यहां बैठे है। आप सबसे मेरा निवेदन है कि मैने सिरोही में शिक्षा के क्षेत्र अनेको कॉलेज खोली है, आप अपने बच्ची बच्चे को उच्च शिक्षा तक अध्यन जरूर करवाये। जब तक आप खुद अपने बच्चो को पढाने का निर्णय नही करोगे तब तक मेरे बोलने या कोई भी कॉलेज खोलने से कोई फायदा नही होगा।विधायक संयम लोढा ने कहां कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानो के हितों का ध्यान रखा है।मडिया, कालंद्री, डोडुआ में एनीकट का निर्माण करवाया वहीं ओडा बांध का जीर्णोद्वार किया जा रहा है। समाज के लिए कभी भी कोई भी कार्य हो जरूर बताये मै प्राथमिकता पर कार्य करवाने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा समाज के चिकित्सा, शिक्षा व अन्य क्षेत्र के प्रतिभावान युवक युवतियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, भगाराम बोराणा, शिवलाल घांची, हीमाराम घांची, दिनेश कुमार, समरथा घांची, चुन्नीलाल बोराणा, रघुनाथराम, छोगाराम घांची, खेताराम परमार,जोगराम घांची, प्रतापराम घांची सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply