सिरोही स्थापना महोत्सव ,आज की रात्रि डॉ कुमार विश्वास करेंगे गुलजार,
बीती रात्रि को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
सिरोही(हरीश दवे),
सिरोही स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन की संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। दशहरा मैदान में स्वागत राठौड द्वारा अनेक शानदार प्रस्तुतियंा देकर शहरवासियों को उत्साहवर्धन किया। डेजर्ट सिम्फनी द्वारा लोक संगीत व सूफी गायन प्रस्तुति किया गया। प्रणय द्वारा रामायण की रेत व रंग द्वारा हाथों से चित्रांश से प्रस्तुति की गई। सादा डास टीम द्वारा गणेश वन्दना, घूमर व विशेष डांस प्रस्तुत किया गया। पल्लवी द्वारा राॅक स्टार क्यून प्रस्तुति दी गई साथ ही वैदेही शर्मा, दिशा माली उर्फ आफरीना व अन्य स्थानीय प्रतिभाओं मौका मिला , उन्होंने भी एक से बढकर एक प्रस्तुतिया दी ।
सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा, सिरोही मूल के निवासी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी व श्री राज के पुरोहित पधारे ओर आयोजन का पूरा आनंद लिया । दोनों ने इस शानदार आयोजन के लिए जिला कलक्टर डॉ भवंर लाल व उनकी पूरी टीम को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि सिरोही शहर में इतने इफेक्टिव आयोजन करवाए जिसकी उम्मीद उन्हें नही थी, लेकिन जब कार्यक्रम देखे तो दिल खुश हो गया । दोनो ने स्थानीय कलाकारों को मंच देने की जो पहल की वो भी स्वागत योग्य है। जिला प्रशासन ,जनता व जनप्रतिनिधियों की पूरी टीम को खूब खूब बधाई व अभिनंदन। उन्होंने विधायक संयम लोढा से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आज की आवश्यकता है और आपने इस आवश्यकता को समझा और ऐसा शानदार आयोजन करवाने में सहयोगी बने।

