जगतगुरू शंकराचार्य के स्वागत की तैयारियों में जुटा रामस्नेही सम्प्रदाय,

1 मई को रामझरोखा से निकलेगी विराट शोभा यात्रा।

सिरोही(हरीश दवे)

शाहपुरा (भीलवाड़ा ) से संबद्ध देवनगरी सिरोही के कुम्हारवाडा स्थित रामद्वारा में जगतगुरु शंकराचार्य जी के आगमन पर भव्य स्वागत,शोभा यात्रा,प्रवचन व नए रामद्वारा भवन के शिलान्यास के आयोजन को लेकर गुरुवार को रामद्वारा संत श्री भजनाराम के सानिध्य में बैठक सम्पन्न हुई जिसमे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री शंकरलाल माली को आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।।

संत श्री भजनाराम ने कार्यक्रमों के बारे में उपस्थित सदस्यो के समक्ष विस्तार से बताते हुए कहा कि सिरोही में आगामी 01 मई 2023 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के जगदगुरू श्री श्री 1008 रामदयाल जी महाराज का आगमन होंगा।सिरोही की बॉर्डर पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत रामभक्तों द्वारा किया जाएगा व 1 मई को प्रातः 9 बजे रामझरोखा मैदान से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसका समापन माली समाज सेवा संस्थान,सिरोही में आचार्यश्री के मुखारविंद से प्रवचन पर होंगा।तत्पश्चात बालाजी फैज 3 में नवीन रामद्वारे का शिलान्यास जगदगुरु शंकराचार्यजी के कर कमलों से किया जाएगा। सिरोही कुम्हारवाडा स्थित रामद्वारे के संत श्री भजनाराम जी ने अपने संबोधन में देवनगरी के समस्त राम भक्तों एवं धर्म प्रेमियों से निवेदन किया कि आप सभी धर्मप्रेमी जगतगुरु का दर्शन लाभ एवं प्रवचन सुनकर भगवान राम के नए रामद्वारे के शिलान्यास कार्यक्रम में मील के पत्थर के रूप सहभागी बनकर इस पुनित कार्य में सहयोग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे*

*बैठक के अंत मे समिति अध्यक्ष ने कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित सदस्यो से तन,मन, धन से सहयोग करने तथा इस कार्यक्रम में समग्र हिन्दू समाज को जोड़ने के अधिकतम प्रयास के लिए निवेदन किया।

Share.
Leave A Reply