जनता का पैसा अगर जनता पर खर्च करना रेवडियां बांटना है तो हम बांटेगे रेवडियां- संयम लोढा
सिरोही(हरीश दवे)
विधायक संयम लोढा ने कहां कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी निर्णय लेकर जनता की सेवा में कोई कमी नही रखी है। भाजपा के लोग कहते है अशोक गहलोत रेवडियां बांट रहे है, मै उनसे कहना चाहता हूं कि अगर जनता का पैसा जनता पर खर्च करना रेवडिया बांटना है तो हम बांटेगे जनता में रेवडियां। जनता को देंगे हर योजना का लाभ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर तबके के लोगो के हितों को ध्यान में रखकर उनको इस महंगाई से
राहत दिलाने का प्रयास किया है। लोढा सिरोही के मेरमांडवाडा पंचायत में आयोजित राज्य सरकार के महंगाई राहत कैम्प के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विधायक संयम लोढा ने कहां कि पहले 500 रूपये पेंशन मिलती थी। अशोक गहलोत सरकार ने इसे 2019 में बढाकर 750 और सरकार ने पेंशन की राशि बढाकर 1 हजार रूपये कर दी है। इस योजना का लाभ आमजन को मिले इसके लिए सरकार ने महंगाई
राहत कैम्प शुरू किया है इस कैम्प में सभी लोग अधिक से अधिक अपना पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले। उन्होंने कहां कि नरेगा में कार्यदिवस 100 दिन से बढाकर 125 दिन किये है। उन्होंने विकास अधिकारी को पाबंद करते हुए कहां कि नरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 रूपये से कम नही आनी चाहिए। अगर मजदूरो
के पैसे कम आये तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। आप मॉनिटरिंग कर मजदूरों से कार्य लेवे और मजदूरों को मजदूरी 200 रूपये कम न हो।
विधायक संयम लोढा ने ग्रामीणों से अपील की कि सरकार ने अनेक योजनाओं इस कैम्प में शुरू की
है सभी जाकर इसमें अपना पंजीयन कराये। कैम्प 30 जून तक चलेगा लेकिन जितना जल्दी पंजीयन करवाओंगे उतना जल्दी योजना का लाभ आपको मिलेगा। विधायक संयम
लोढा ने कहां कि पशुधन बीमा योजना भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बंद
कर दी थी जिसका पशुपालको को सबसे अधिक नुकसान उठाना पडा था। उन्होंने कहां कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कामधेनु पशुधन योजना शुरू कर पशुपालको को लाभ दिया है। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, सरपंच गुमान सिंह
देवडा, तहसीलदार सुनिता चारण, बीडीओ हमीराराम, ब्लॉक सीएमएचओ विवेक जोशी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आनंदराज आर्य, किशोर सिंह जेला, किशोर पुरोहित सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
