सिरोही(हरीश दवे),
मंहगाई राहत कैंप का हुआ शुभारंभ ।
प्रदेश सरकार का ध्येय- महंगाई से राहत, बचत एवं बढत – विधायक संयम लोढा
मुख्यमंत्री सलाहकार एवं क्षेत्रीय विधायक संयम लोढा ने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्येय- महंगाई से राहत, बचत एवं बढत पर कार्य कर रही है, प्रदेश के लोगो को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे कैम्प निःसंदेह मिल का पत्थर साबित होंगे। विधायक संयम लोढा ने नगरपालिका शिवगंज में मंहगाई राहत प्रशासन शहरों के संग एवं ग्राम ध्रुबाणा में प्रशासन गाॅवों के संग अभियान का शुभारंभ किया। जबकि जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, धीरज श्रीवास्तव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी शुभमंगला ने पिडवाडा के आपरीखेडा लौटाणा एवं रेवदर की ग्राम पंचायत सिरोडी में एवं नगरपालिका आबूरोड के वार्ड सं. 1, 2, 3 के लिए जैन मंदिर एचजीब स्कूल रोड काॅर्नर मानपुर शिविर का शुभांरभ किया। जिले के प्रथम दिन कुल 14,058 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें शहरी क्षेत्र में 7,285 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 6 हजार 773 रजिस्ट्रेशन किए गए। शहरी क्षेत्र के शिवगंज में 2282, आबूरोड में 1874, सिरोही 957, आबूपर्वत में 951, पिंडवाडा में 805 एवं जावाल में 416 रजिस्ट्रेशन किए गए। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में पिंडवाडा में 2213, शिवगंज में 1619, आबूरोड में 1467, रेवदर में 977 एवं सिरोही में 497 रजिस्ट्रेशन किए गए। जिले में प्रथम दिन 10 स्थाई शिविर एवं अन्य प्रशासन गाॅवों एवं शहरों के संग शिविर जिसमंे सिरोही की ग्राम पंचायत मेर मांडवाडा, आबूरोड के ओर, शिवगंज के ध्रुबाणा के पिडवाडा के आपरीखेडा लौटाणा एवं रेवदर की ग्राम पंचायत सिरोडी में, नगर सुधार न्यास आबू के समस्त शिविर यूआईटी आबूरोड राजस्व ग्राम आमथला व मोरडू में, कारोली में शिविर आयोजित किए गए। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियानतर्गत नगर परिषद सिरोही के वार्ड सं. 01 व 03 के लिए हाउसिंग बोर्ड स्कूल में, वार्ड सं. 02 के लिए सामुदायिक भवन पुलिस लाईन सिरोही में, नगरपालिका शिवगंज में वार्ड सं. 1 व 2 के लिए संतोषी चैक छावणी में, नगरपालिका पिंडवाडा के परिसर में वार्ड सं. 01 में, नगरपालिका आबूपर्वत में वार्ड सं. 08 के लिए शांति विजय मंदिर में, नगरपालिका जावाल में वार्ड सं. एक के लिए मंडी के पास बगीचे में व नगरपालिका आबूरोड के वार्ड सं. 1, 2, 3 के लिए जैन मंदिर एचजीब स्कूल रोड काॅर्नर मानपुर के शिविर लगाए गए। जिले में सोमवार से शुरू हुए मंहगाई राहत केैप, प्रशासन शहरों एवं गाॅवांे के संग अभियान में जनता बडी तादाद में उमडी लोंगों में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने को लेकर अपार उत्साह नजर आया। ग्राम पंचायत ध्रुबाणा के लाभार्थी श्री प्रतापसिंह पुत्र लाखसिंह का राज्य सरकार द्वारा संचालित 9 योजनाओं में पंजीयन किया गया। प्रशासन द्वारा तत्काल पंजीयन की कार्यवाही ग्रामीण प्रतापसिंह ने खुश जाहिर की और सम्पूर्ण प्रशासन का आभार प्रकट किया और कहा घणो घणो धन्यवाद म्हारा अशोक जी।लाभार्थियों ने महंगाई राहत कैम्प प्रशासन गांवों के संग अभियान में ग्रामीणों ने पुश्तैनी आवास के पट्टे पाकर खुशी जाहिर की। कैम्प में ग्रामीण श्री माणका राम पुत्र श्री अचलाराम रेबारी, श्री धीराराम पुत्र श्री जोराराम रेबारी, श्री पूनाराम पुत्र श्री अचलाराम रेबारी, श्री वीराराम पुत्र श्री सगताराम रेबारी और श्री कसनाराम पुत्र श्री सगताराम रेबारी निवासी गोडाणा को उनके पुस्तैनी आवास के पट्टे जारी किये गये। ग्राम पंचायत धु्रबाणा के ग्राम गोडाणा में सीमा ज्ञान के अभाव में 5 आवासों के कई वर्षों से पुश्तैनी पट्टे नही बन पा रहे थे। प्रशासन गांवों के संग अभियान के मध्यनजर कैम्प में पूर्व सरपंच श्रीमति सानु कंवर ने ग्राम गोडाणा की आबादी भूमि का सीमाज्ञान करवाया इस पर विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत को पुश्तैनी आवस के पट्टे जारी करने के निर्देश देकर पट्टों की कार्यवाही पूर्ण की। ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा पट्टे मिलने पर ग्रामीणों चेहरे खील उठे और उन्होंने प्रशासन का खुब आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार नगरपालिका शिवगंज के निवासी श्रीमति सुगना देवी का राज्य सरकार द्वारा संचालित 6 योजनाओं में पंजीयन किया गया। सुगना देवी ने पंजीयन की कार्यवाही को देखते हुए सम्पूर्ण प्रशासन का आभार व्यक्त किया एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।25 अपे्रल को यहां होंगे शिविर आयोजितपंचायत समिति सिरोही, आबरोड, शिवगंज, पिंडवाडा, रेवदर में प्रशासन गांवों के संग लगने वाले शिविरों के तय कार्यक्रमानुसार 25 अपे्रल को सिरोही की ग्राम पंचायत मेर मांडवाडा, आबूरोड के ओर, शिवगंज के ध्रुबाणा के पिडवाडा के आपरीखेडा लौटाणा एवं रेवदर की ग्राम पंचायत सिरोडी में, यूआईटी आबूरोड राजस्व ग्राम आमथला व मोरस, नगर परिषद सिरोही के वार्ड सं. 01 व 03 के लिए हाउसिंग बोर्ड स्कूल में, नगरपालिका शिवगंज में वार्ड सं. 1 व 2 के लिए संतोषी चैक छावणी में, नगरपालिका पिंडवाडा के परिसर में वार्ड सं. 01 में, नगरपालिका जावाल में वार्ड सं. एक के लिए मंडी के पास बगीचे में शिविर आयोजित होंगे।
