पोसालिया(हरीश दवे),

पोसालिया में जीण माता मेला आज से।

खंडेलवाल समाज के नाटाणी एवं कायथवाल गोत्र की कुलदेवी जीण माताजी मंदिर पोसालिया का दो दिवसीय मेला आज मंगलवार से शुरू होगा। बुधवार 26 अप्रैल बुधवार को मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी और धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री खंडेलवाल जीण माता सेवा समिति ट्रस्ट के महामंत्री लोकेश खंडेलवाल के अनुसार पोसालिया स्थित खंडेलवाल जीण माताजी मंदिर के प्रांगण में आज मंगलवार को मेलोउत्सव के अवसर पर रात्रि को भजन संध्या में भजन गायक राजेश सेन एवं दिनेश माली एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति देंगे।

शनिवार को सुबह पोसालिया नगर में जीण मातजी की धूमधाम से ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमे खंडेलवाल समाज के हजारों श्रद्धालु शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मंदिर पर लाभार्थी परिवार द्वारा वार्षिक ध्वजा चढ़ाई जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाबचंद नाटाणी ने बताया कि इस 26 वे भव्य आयोजन को लेकर जोरशोर से व्यापक तैयारियां की गई है। आयोजन समापन के बाद ट्रस्ट समिति की बैठक आहूत की गई है। आयोजन में उपाध्यक्ष मोहनलाल नाटाणी, कोषाध्यक्ष ललित कायथवाल सहित सभी ट्रस्टी नंदकिशोर बड़गांव, बलवंत,श्यामसुंदर, विनोद कायथवाल,मुल्तानमल, कांतिलाल कायथवाल,श्रवण नाटाणी,केशरीमल,बाबूलालजी सहित सभी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Share.
Leave A Reply