शिवगंज(हरीश दवे),

*राजस्थान सरकार का ध्येय- महंगाई से राहत, बचत और बढ़त : लोढ़ा* _

– विधायक संयम लोढ़ा ने शिवगंज और ध्रुबाणा में महंगाई राहत केम्प का किया शुभारंभ

– नागरिकों को किया राहत गारंटी कार्ड का वितरण_

मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार का ध्येय है कि प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत मिले, उनके पैसों की बचत हो ओर वे आगे बढ़े। इसी ध्येय के साथ प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश के लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे इस प्रकार के कैम्प नि:संदेह मील का पत्थर साबित होंगे। विधायक लोढा सोमवार को नगर पालिका परिसर में एवं ध्रुबाणा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत शिविर का शुभारंभ करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।विधायक लोढ़ा ने पालिकाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिले इसके प्रयास होने चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि यह जन सेवा का कार्य है,इसमें बढचढ कर भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान करवा अपने दायित्व का निर्वहन करें। विधायक लोढ़ा ने कहा कि आज विकास की सारी इच्छाएं और सपने पूरे हो रहे है। विकास के कामों में प्रदेश सरकार ने कोई कोर कसर नहीं रखी है। सिरोही जिले के लिए जो मांगा दिया गया है।

विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि सिरोही जिला प्रदेश से अग्रणी जिलों में शुमार हो, इसके लिए वे दिन रात प्रयास कर रहे है। यह कार्य आप सभी के सहयोग से पूरा हो सकता है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सेवा भाव का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि वे हमेशा प्रदेश की जनता को किस तरह से सुख सुविधा मिले, किस प्रकार से राहत मिले इसके बारे में सोचते है और इससे जुड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाते है। मुख्यमंत्री के साथ डूंगरपुर और वहां से गौतमजी की यात्रा का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि पूरे रास्ते में वे महंगाई राहत योजना को किस तरह से क्रियान्वित किया जाए इस पर ही मंथन करते रहे। विधायक ने कहा कि गहलोत सरकार ने महंगाई राहत कैम्प प्रारंभ कर नागरिकों को बड़ी राहत देने का कार्य किया है।

इस मौके पर महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार को घेरते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए जब इस प्रकार की योजनाएं लाई जाती है तो भाजपा के साथी यह कहते है कि यह रेवडिय़ां बांट रहे है। विधायक ने कहा कि ये पैसा उनका नहीं है जो इतनी हाय तौबा मचाई जा रही है। यह तो जनता का पैसा है और जनता के पास पहुंचाया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे पहले अशोक गहलोत ने प्रदेश में इस योजना को लागू किया था उस समय पांच सौ रूपए पेंशन की गई थी। उसके बाद प्रदेश में जब भाजपा की सरकार आई पूरे पांच साल तक एक रूपया भी इस योजना में नहीं बढाया गया। उसके बाद गहलोत सरकार सत्ता में आई तो पेंशन सात सौ पचास रूपए की गई और अब महंगाई राहत कैम्प में रजिस्ट्रेशन करवाते ही आपकी पेंशन एक हजार रूपए हो जाएगी। विधायक ने कहा कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां गैस सिलेंडर 500 रूपए में उपलब्ध होगा। उन्होंने भाजपा के लोगों से अशोक गहलोत से सीख लेने की नसीहत देते हुए कहा कि गहलोत की योजनाओं को देश के अन्य राज्यों में लागू कर देश की जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए।

*चिरंजीवी योजना में 25 लाख तक मुफ्त इलाज*

विधायक लोढ़ा ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार की ओर से लागू की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक नागरिकों को 10 लाख रूपए के मु$फत उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही थी। लेकिन अब परिवार का रजिस्ट्रेशन होते ही यह सीमा बढकर 25 लाख रूपए हो जाएगी। इसी प्रकार गहलोत सरकार ने शहरी नरेगा योजना में रोजगार की सीमा 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर लोगों को राहत प्रदान की गई है। विधायक ने कहा कि किसानों का आत्महत्या करना देश में कोई नया विषय नहीं है। मगर किसानों की तकलीफ कम कैसे हो इसके बारे में नहीं सोचा जाता। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए किसानों के लिए 2 हजार युनिट तक की बिजली मुफ्त कर दी है। जिसका किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उसे बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को स्वाभिमान के साथ जीने का हक गहलोत सरकार ने दिया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी डॉ नरेश सोनी ने महंगाई राहत कैम्प में होने वाले कार्यो व योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

*कैम्प का शुभारंभ कर गारंटी कार्ड का किया वितरण*

इस अवसर पर विधायक लोढ़ा ने नगर पालिका परिसर एवं धु्रबाणा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा नागरिकों को कैम्प में रजिस्ट्रेशन के पश्चात उपलब्ध होने वाले गारंटी कार्ड का वितरण किया। योजना को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। *एक ही व्यक्ति का नौ योजनाओं में पंजीयन* धु्रबाणा में आयोजित कैम्प में गांव के प्रतापसिंह पुत्र लाखसिंह राजपूत का राज्य सरकार की ओर से संचालित 9 योजनाओं में पंजीयन किया गया। इनमें मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना-घरेलू, मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना-कृषि, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नापूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में पंजीयन किया गया।

प्रशासन की ओर से की गई तत्काल पंजीयन की कार्यवाही से ग्रामीण प्रतापसिंह ने खुशी जाहिर की और सम्पूर्ण प्रशासन का अभार प्रकट करते हुए कहा ‘‘घणो-घणो धन्यवाद…. म्हारा अशोक जी‘‘ *इनकी रही मौजूदगी* इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, नीलकमलसिंह राणावत, उपाध्यक्ष चंपादेवी, पार्षद प्रकाश मीना, हबीब शेख, प्रवीण भाई जैन, नारायणलाल परिहार, मालमसिंह, अल्पेश माली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा सिलावट, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चित्तारा, जूली चौहान, नफीसा सिलावट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन माली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी, धु्रबाणा में आयोजित शिविर में तहसीलदार नीरज कुमारी, विकास अधिकारी हेमलता विश्नोई, सरपंच सानू कुंवर देवडा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल ओहरी, सहायक अभियंता नितीन कुमार, डिस्कॉम सहायक अभियंता अशोक कुमार मीना, सहायक अभियंता पीडब्लूडी दामोदर देवासी, अतिरिक्त विकास अधिकारी रफीक मोहम्मद सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply