सिरोही, राजस्थान । (तुषार पुरोहित) , मेसर्स कमलेश मेटाकास्ट की प्रस्तावित खनन परियोजना पर भड़का जनआक्रोश — सरकार को 15 नवंबर तक अल्टीमेटम, नहीं निकला उचित समाधान तो हो सकता है उग्र आंदोलन…! सिरोही।मेसर्स कमलेश मेटा कास्ट प्रा. लि. द्वारा प्रस्तावित चुनाव पत्थर खनन परियोजना के विरोध में अब आंदोलन नया मोड़ लेने जा रहा है। रविवार को भारजा गांव में संघर्ष समिति एवं चार ग्राम पंचायतों के करीब 12 गांवों के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें आगामी नें रणनीति पर गहन मंथन किया गया, और कई अहम फैसले हुये। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि…
Author: admin
पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान । (रिपोर्ट वसन्त कुमार) , आज चौदहवां प्रतिभावान 2024,2025 छात्र, छात्रा सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम श्री प्रजापति कुम्भकार सेवा समिति तहसील पिण्डवाडा जिला सिरोही द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नई झाड़ोली सिवेरा रोड पर भक्त शिरोमणि मां श्री सरिया देवी कि असीम कृपा से सन्तों के सानिध्य में परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री हुकम भारतीजी महाराज माण्डीगढ परम पूज्य श्री श्री 1008श्री गोविन्द वल्लभदासजी महाराज श्रीपतिधाम सानवाड़ा के सानिध्य में श्री प्रजापति कुम्भकार सेवा समिति तहसील पिण्डवाडा का 14 वा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सम्मान एवं मिलन समारोह आयोजित हुआ । समारोह में छात्र छात्राओं को…
जावाल / सिरोही, राजस्थान । सिरोही। मेघ मानव सेवा समिति सिरोही मुख्यालय जावाल द्वारा छठा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 2025 , रविवार, 9 नवम्बर को सुबह 10 बजे बीएसएनएल टॉवर के सामने कृष्णा नगर, सिरोही जालोर रोड, जावाल में आयोजित होगा। समारोह में परम सान्निध्य श्री श्री 1008 गणेश नाथ जी महाराज (गणेश जी मठ, शिवनाथपुर सांचौर), बौद्ध भिक्षु डॉ. सिद्धार्थ वर्धन भंतेजी रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता संयम लोढ़ा ,पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लुंबाराम चौधरी,…
जयपुर , राजस्थान । राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे से राजभवन में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के नव नियुक्त कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने मुलाकात की। कुलगुरु बनने के बाद डॉ. सुमंत व्यास की राज्यपाल से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।
पाड़ीव/ सिरोही, राजस्थान । (सुरेश पुरोहित) महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय पाडीव में दानदाता द्वारा विद्यालय/ आंगनवाडी केंद्र में विद्यार्थियों को स्कूल बेग वितरण का पुनीत कार्य किया गया पाडीव- महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय पाडीव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे दानदाता /भामाशाह श्री जयेश ओझा पुत्र उपेन्द्र जी ओझा पाडीव हाल निवास स्थान मुंबई द्वारा कक्षा 1 से 11 के विद्यार्थियों को स्कूल बेग वितरण का पुनीत कार्य किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों की मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने आंगनवाडी केंद्र पर नन्हें बच्चों के लिए…
माउंट आबू , सिरोही / राजस्थान । (किशनलाल) माउंट आबू नगर पालिका के कार्यवाहक आयुक्त ने किया कार्यभार ग्रहण पन्नाराम चौधरी ने बतौर कार्यवाहक आयुक्त का कार्यभार किया ग्रहण वर्तमान में आबू रोड तहसीलदार है पन्नाराम चौधरी अब माउंट आबू के नगर पालिका आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे बीते कल सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने जारी किए थे आदेश पर्यटन के लिहाज से माउंट आबू के विकास की रहेगी प्राथमिकता राजस्व अधिकारी महेंद्र बंजारा, जन स्वास्थ्य निरीक्षक राज किशोर शर्मा, संस्थापन शाखा प्रभारी रमेश रोहिन, भू अभिलेख निरीक्षक रामाराम मौर्य रहे मौजूद
सिरोही, राजस्थान । टैक्सी लूट का दो दिन में खुलासा, दो गिरफ्तार, कार जालोर से बरामद सुनील सिंघानिया। सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थाना पुलिस ने टैक्सी लूट की वारदात का महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 नवंबर की रात सियावा क्षेत्र में हुई टैक्सी लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई ओरा कार (RJ-19-TB-2311) को जालोर से बरामद कर लिया।…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । मारकंडेश्वर धाम अजारी में जिन भाजपा नेता ने ग्रामीणों को सीएम से मिलवाने के लिए कहा था वे लोग कहां हैं.? और ग्रामीणों को कब सीएम से मिलवाएंगे।यह बात भी आज गांव वाले क्षेत्र के नेता, जनप्रतिनिधियो से पूछ रहे है आज किसान केसरी कहां है.? जो किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते थे..?क्या नाम मात्र के किसान केसरी है फिर.? क्यों नहीं दिख रहा किसानों का दर्द पिछले करीब दो महीने से अन्नदाता किसान सड़को पर है..! जिम्मेदाऱ कौन फिर..? जनता को सीएम से मिलवाने के नाम पर क्या यह सिर्फ झूठा आश्वासन था.? जनता पूछ…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । सप्त संगम नारी शक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन भीमाना में हुआ रोहिड़ा के निकटवर्ती ग्राम भीमाना में सप्त संगम नारी शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने बताया कार्यक्रम में ग्राम की मातृशक्ति, बालिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना प्रमुख पुजा राजपुरोहित दीदी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंच पर पुजा राजपुरोहित ने नारी शक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि “नारी केवल परिवार की नहीं,…
आधी रात को निकाली गई पुतला शव यात्रा, सिरोही, राजस्थान । वाटेरा में उमड़ा दर्द का सैलाब, प्रस्तावित खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूट पड़ा आक्रोशआधी रात को निकाली गई पुतला शव यात्रा, महिलाएं-बुजुर्ग रोते-बिलखते नजर आएसरकार की चुप्पी पर सवाल — जनता बोली, अब खामोशी नहीं चलेगी सिरोही।सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब चरम पर है। एक बार फिर मंगलवार रात वाटेरा गांव से ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। गांव की गलियों में मातम पसरा हुआ था, महिलाएं-बुजुर्ग छाती पीटकर विलाप कर…