
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
मारकंडेश्वर धाम अजारी में जिन भाजपा नेता ने ग्रामीणों को सीएम से मिलवाने के लिए कहा था वे लोग कहां हैं.?
और ग्रामीणों को कब सीएम से मिलवाएंगे।
यह बात भी आज गांव वाले क्षेत्र के नेता, जनप्रतिनिधियो से पूछ रहे है
आज किसान केसरी कहां है.? जो किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते थे..?
क्या नाम मात्र के किसान केसरी है फिर.? क्यों नहीं दिख रहा किसानों का दर्द पिछले करीब दो महीने से अन्नदाता किसान सड़को पर है..! जिम्मेदाऱ कौन फिर..? जनता को सीएम से मिलवाने के नाम पर क्या यह सिर्फ झूठा आश्वासन था.? जनता पूछ रहीं है साहब…जवाब दो..?
वाटेरा में फूटा मंगलवार देर रात जनआक्रोश ,
प्रस्तावित खनन परियोजना के खिलाफ आधी रात को एक बार फिर निकली शव यात्रा
महिलाएं-बुजुर्ग बिलखते रहे, कंपनी का पुतला अर्थी पर रखकर निकाली गई यात्रा
चार ग्राम पंचायतों के 12 गांवों में उबाल — सरकार की चुप्पी पर जनता का फूटा गुस्सा
ग्रामीण बोले — “जल, जंगल, जमीन नहीं देंगे… चाहे जान चली जाए!”
मेसर्स कमलेश मेटाकास्ट की 800.9935 हेक्टेयर पर प्रस्तावित खनन परियोजना पर जनता की मांग — तुरंत निरस्त करो MOU,
विधायक समाराम गरासिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी ।