
जावाल / सिरोही, राजस्थान ।
सिरोही। मेघ मानव सेवा समिति सिरोही मुख्यालय जावाल द्वारा छठा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 2025 , रविवार, 9 नवम्बर को सुबह 10 बजे बीएसएनएल टॉवर के सामने कृष्णा नगर, सिरोही जालोर रोड, जावाल में आयोजित होगा। समारोह में परम सान्निध्य श्री श्री 1008 गणेश नाथ जी महाराज (गणेश जी मठ, शिवनाथपुर सांचौर), बौद्ध भिक्षु डॉ. सिद्धार्थ वर्धन भंतेजी रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता संयम लोढ़ा ,पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लुंबाराम चौधरी, NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, मुख्य वक्ता, ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान उदयपुर के निदेशक राहुल मेघवाल, विशिष्ट अतिथि प्रधान सिरोही हंसमुख मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख जैसलमेर , पीसीसी महासचिव प्रभारी अंजना मेघवाल, तहसीलदार कालूराम बामनिया, सीबीईओ भबुताराम मेघवाल, वीराराम परलाई, गुलबाराम गोयल, भारतभाई डी. परमार, तगाराम राठौर, हरीश राठौर और तेजाराम मेघवाल सहित कई गणमान्य जन शामिल होंगे।

इस अवसर पर समाज के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ओर पंच पटेल, मातृशक्ति, प्रतिभाएं उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश जी सरेल बारवा करेंगे। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं समिति अध्यक्ष हंसाराम सिंघल ( जामोतरा) नेबताया कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और समिति के नाम से जमीन लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज में एकजुटता और संगठन की मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
समाजबंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यकर्ता खुद घर घर जाकर आमंत्रण पत्रिका पहुंचाने के लिए दिन रात एक कर दी और पहुंचा दी ।
