पाड़ीव/ सिरोही, राजस्थान ।

(सुरेश पुरोहित)

महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय पाडीव में दानदाता द्वारा विद्यालय/ आंगनवाडी केंद्र में विद्यार्थियों को स्कूल बेग वितरण का पुनीत कार्य किया गया

पाडीव- महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय पाडीव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे दानदाता /भामाशाह श्री जयेश ओझा पुत्र उपेन्द्र जी ओझा पाडीव हाल निवास स्थान मुंबई द्वारा कक्षा 1 से 11 के विद्यार्थियों को स्कूल बेग वितरण का पुनीत कार्य किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों की मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने आंगनवाडी केंद्र पर नन्हें बच्चों के लिए पेसिल तथा स्टाफ सदस्यों के लिए पेन भेट किये। इस पुनीत कार्य हेतु विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती भावना चौधरी ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उन्हें भामाशाह/दानदाता के रूप में सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान ने कहा कि इस प्रकार की प्रेरणादायक पहल से विद्यालय के शेक्षिक वातावरण को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी कर्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टाफ सदस्य श्रीमती कोमल केवर संजय प्रजापत, राहुल मिस्त्री, दुर्गा सिंह, लालचंद शर्मा, महिपाल सिंह, विक्रम प्रजापत, शैलजा, मयूर, आआंगनवाडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से दानदाता/भामाशाह श्री जयेश ओझा पुत्र उपेन्द्र जी ओझा का आभार जताया एवं शुभकामनाये प्रेषित की गयी ।

Share.
Leave A Reply