पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

सप्त संगम नारी शक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन भीमाना में हुआ

रोहिड़ा के निकटवर्ती ग्राम भीमाना में सप्त संगम नारी शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने बताया कार्यक्रम में ग्राम की मातृशक्ति, बालिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना प्रमुख पुजा राजपुरोहित दीदी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंच पर पुजा राजपुरोहित ने नारी शक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि “नारी केवल परिवार की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की भी आधारशिला है। उसके बिना विकास अधूरा है।”

कार्यक्रम में सहयोजक भावना दीदी ने मातृशक्ति के सम्मान एवं समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। विद्या मंदिर दीदी संतोष कुमारी ने
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे भीमाना गांव में नारी सशक्तिकरण का यह संदेश गूंज उठा

Share.
Leave A Reply