
पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।
(रिपोर्ट वसन्त कुमार) ,
आज चौदहवां प्रतिभावान 2024,2025 छात्र, छात्रा सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम श्री प्रजापति कुम्भकार सेवा समिति तहसील पिण्डवाडा जिला सिरोही द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नई झाड़ोली सिवेरा रोड पर भक्त शिरोमणि मां श्री सरिया देवी कि असीम कृपा से सन्तों के सानिध्य में परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री हुकम भारतीजी महाराज माण्डीगढ परम पूज्य श्री श्री 1008श्री गोविन्द वल्लभदासजी महाराज श्रीपतिधाम सानवाड़ा के सानिध्य में श्री प्रजापति कुम्भकार सेवा समिति तहसील पिण्डवाडा का 14 वा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सम्मान एवं मिलन समारोह आयोजित हुआ ।


समारोह में छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ,समस्त भामाशाहो का सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर कालुराम कुम्हार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिंण्डवाड़ा लालाराम प्रजापत असिस्टेंट कमिशनर वाणिज्यक कर विभाग राजसमंद सुश्री कामिनी प्रजापति अध्यक्ष 31परगना प्रजापति कुम्भकार समाज धर्माराम बेड़ा , पूर्व जिलाध्यक्ष प्र.कु.से.स. सिरोही नारायणलाल मारोटिया , वशिष्ठ अतिथि समाजसेवी प्रकाश प्रजापति सिरोही ,रमेश कुमार नगरिया प्रवासी संध सुरत , भंवरलाल कवाडिया, रुपाराम घोडेला रेवदर, प्रशासक भीखीदेवी कोठार, उप प्रशासक जितेंद्र कुमार घोडेला कोजरा , राधादेवी प्रजापति प्रशासक डाक , दिनेश कुमार डाक जिला अध्यक्ष कु.प्र.सेवा समिति सिरोही,गुड़िया देवी प्रशासक आदर्श,भुबाराम कोदरला ,चम्पालाल घोडेला फुलेरा, मंछाराम लुणिया भीमाना , वसन्त कुमार नगरिया (देलदर ) एडिटर वी 24 न्यूज़ चैनल, पीराराम लुणिया झाड़ोली जेसाराम गडिया सिवेरा सहित आस पास गांवों के समाज के माता बहनों , बच्चों एवं युवाओं सहित समाज बन्धुओं ने भाग लिया ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छोटी नन्ही मुन्नी ने बच्चियों ने गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी जिससे सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया ।
