सिरोही, राजस्थान । भारजा में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा पास में वाडा गांव , 29 अक्टूबर 2025 — संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विद्या भारती राजस्थान द्वारा “सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन” कार्यक्रम सार्वजनिक भवन , वाडा में आयोजित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वादली बाई, वरिष्ठ महिला गीता कुंवर आंगनबाड़ी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् विद्या मंदिर की दीदी जी सुरीली परमार ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य…
Author: admin
सिरोही, राजस्थान । (सुनील सिंघानिया) तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत जन जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित — युवाओं में बढ़ी नशामुक्ति की जागरूकता सिरोही। जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत व्यापक जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं समुदाय को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराना, नशे से दूर रहने की प्रेरणा देना तथा तंबाकू मुक्त समाज की स्थापना करना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को नारा लेखन, जनजागरूकता रैली, दीवार लेखन तथा घर-घर संपर्क जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाने…
सिरोही, राजस्थान । पिंडवाड़ा-रोहिड़ा:रोहिड़ा ग्राम पंचायत में प्राकृतिक नाले पर बेखौफ अवैध निर्माण — पंचायत और विभागों की चुप्पी पर उठे सवाल, कोर्ट के निर्देशों की हो रही है अनदेखीरोहिड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में कानून और न्यायालय के आदेशों को दरकिनार करते हुए प्राकृतिक नाले पर अवैध रूप से पक्का निर्माण किया जा रहा है। वीर बावसी के समीप स्थित इस प्राकृतिक नाले पर कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा कब्जा जमाकर निर्माण कार्य जारी है, जबकि पंचायत और संबंधित विभाग तमाशबीन बने हुए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और पंचायत दोनों ही स्तर पर…
सिरोही, राजस्थान । सिरोही – शिवगंज तहसील के जोगापुरा ग्राम पंचायत में आंखों का निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया । सरपंच छेलसिहजी व शिविर प्रभारी जिवाराजी के सानिध्य में हुआ शुभारंभ ।अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के उपाध्यक्ष नगाराम प्रजापतसचिव अशोक वेषणवसदस्य दिनेश मिणा महिला अध्यक्ष डिम्पल प्रजापति सभी पदाधिकारियों का शिविर में रहा योगदान । यह जानकारी नगाराम प्रजापत ने दी ।
सिरोही, राजस्थान । सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर जी के आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस मौके पर सिरोही जालोर सांसद लुंबाराम जी चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी जी, प्रशानिक अधिकारी सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सिरोही जालोर सांसद पहुंचे धरना स्थल पर, धरनार्थियों से की चर्चा ,धरना हुआ समाप्त । सिरोही, राजस्थान । स्व. श्री पदमाराम जी कलबी की असामयिक मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हुआ। सांसद स्वयं मौके पर पहुंचकर समाज के प्रतिनिधि मंडल से रूबरू हुए तथा धरनार्थियों की मांग पर सिरोही पुलिस अधीक्षक (SP) को मौके पर बुलाया गया।पुलिस अधीक्षक एवं प्रतिनिधि मंडल के बीच विस्तृत चर्चा के उपरांत सभी मांगों पर सहमति बनी।सिरोही पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, जिसके पश्चात धरना समाप्त किया गया। इस दौरान विधायक श्री मोतीराम जी कोली, पूर्व…
माउण्ट आबू / राजस्थान । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान मन की बात संयोजक हीर सिंह जी भाटी एवं सह संयोजक मनोज जी बागरिया के नेतृत्व में आबू पर्वत के सभी 14 बूथों पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 127वां संस्करण सुना गया ।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियोमन की बात के इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है प्रधानमंत्री ने चाय…
सिरोही, राजस्थान । सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजनरोहिड़ा, 26 अक्टूबर 2025 संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विद्या भारती राजस्थान द्वारा “सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हनुमान मंदिर लोकवाड़ा रोहिड़ा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू गेहलोत, वरिष्ठ महिला श्रीमती हंजा देवी तथा श्रीमती रविना देवी माली द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इसके पश्चात विद्या मंदिर की शिक्षिका श्रीमती प्रतिमा पारंगी ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सातों शक्तियों — ज्ञान, कला, संस्कार, स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा और आत्मविश्वास — का समन्वय स्थापित करना रहा।…
जयपुर, राजस्थान । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के गांव-ढाणी तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 7 हजार 500 गांवों के 13.10 लाख घरों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इस पर लगभग 10 हजार करोड़ रूपये की लागत आई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में देश के ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई थी। केन्द्र एवं राज्य सरकार की…
चौमू, राजस्थान । परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चौमूं क्षेत्र में 25 अक्टूबर, 2025 को दो स्लीपर यात्री बसें — MP44 ZD 9944 तथा AR11 L 1111, को बस बॉडी कोड AIS-119/52 के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। अभियान शुरू करने से पहले ही जिला परिवहन कार्यालय चौमूं में दो बसों की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई थी। इनमें से MP44 ZD 9944 बस में बैठे यात्रियों को सुबह क़रीब 4 बजे अन्य बसों में सिंधी कैम्प बस स्टॉप तक छोड़ा गया तथा बस को ज़ब्त…