सिरोही, राजस्थान ।

पिण्डवाड़ा : जनापुर चौराहा पर अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

सांसद व विधायक ने किया भूमि पूजन – ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

पिण्डवाड़ा (सिरोही)।
क्षेत्र के प्रमुख मार्ग जनापुर चौराहा पर अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के लिए ₹15.71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कि 16 जनवरी 2023 को जनापुर चौराहा पर सर्कल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो दिन तक गांव बंद आंदोलन किया था। ग्रामीणों की यह लंबे समय से लंबित मांग आज पूरी हो गई है।
उस दौरान विधायक समाराम गरासिया, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत और जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि इस स्थान पर निर्माण कार्य शुरू करवाने व बात सरकार तक पहुंचा ने के लिए आश्वासन दिया था आज उस वचन को पूरा करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी और विधायक समाराम गरासिया ने भूमि पूजन कर अंडर ब्रिज कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी,जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत व गणपत सिंह राठौड़, महामंत्री दुर्गा राम गरासिया जिला उपाध्यक्ष पवन राठौड़ प्रधान नितिन बंसल, जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, नगर अध्यक्ष संतोष गहलोत, झाडोली मंडल अध्यक्ष जीतू देवासी, सहित पिण्डवाड़ा नगर एवं झाडोली मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि और जनापुर के ग्रामीण उपस्थित रहे भूमि पूजन के दौरान ग्रामीणों ने नारियल, अगरबत्ती और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंडर ब्रिज निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी कदम है, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात सुगम होगा।

Share.
Leave A Reply