
सिरोही, राजस्थान ।
पिण्डवाड़ा 31 अक्टूबर, विद्यालय के बालक-बालिकाओ के बीच संभावी राठौड़ का जन्म दिवस मनाया गया।
जिला परिषद सिरोही में पदस्थापित वरिष्ठ लेखाधिकारी अम्बिका राणावत की पुत्री संभावी राठौड़ का जन्म दिवस भारत विकास परिषद पिण्डवाड़ा के बैनर तले वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय मालप के बालक-बालिकाओ के बीच मनाया गया

परिषद के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ लेखाधिकारी अम्बिका राणावत की पुत्री संभावी राठौड़ का तीसरा जन्म दिवस आज 31 अक्टूबर 2025 को था एवं उनके परिवार द्वारा जन्म दिवस भारत विकास परिषद शाखा पिण्डवाड़ा के साथ उक्त विद्यालय के छोटे बालक-बालिकाओ के साथ मनाने का निर्णय किया गया जो काफी सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं भारतमाता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात परिषद द्वारा अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र द्वारा किया गया साथ ही संभावी राठौड़ को उपहार भेंट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बालक-बालिकाओ द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में अम्बिका राणावत व प्रध्युमन राठौड़ द्वारा विद्यालय के समस्त बालक-बालिकाओं को गर्म जैकेट वितरित की गयी तथा सभी को जलेबी/खम्मन आदि का अल्पाहार करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन वर्षीय संभावी राठौड़ बेहद प्रसन्न व उत्साहित थी साथ ही विद्यालय के बालक-बालिकाओं की खुशी भी उनके चेहरों पर साफ देखी जा सकती थी। परिषद के शाखा अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल द्वारा विद्यालय में बालक-बालिकाओं के बीच इस प्रकार जन्म दिवस मनाने व बच्चो के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने हेतु अम्बिका राणावत व उनके पति प्रध्युमन राठौड़ का आभार प्रकट किया। परिषद के डॉ सी. राम ने कहा कि इस प्रकार जन्म दिवस मनाना हमारी संस्कृति व संभाव को प्रकट करता है जो बेहद अनुकरणीय कार्य है। अंत में संभावी राठौड़ के हाथो से विद्यालय परिसर में 3 पौधे भी लगाए गए।
इस अवसर पर परिषद के जिला समन्वयक डाक्टर सीराम, अध्यक्ष डाक्टर रमेश खंडेलवाल, सेवा संयोजक गोविन्द सिंह चौधरी, महेश ओझा, मनोहर लाल दहिया, प्रध्युमन राठौड़, अम्बिका राणावत, संभावी राठौड़ एवं विद्यालय के किशोर रावल, सोमाराम, रमेश गरासिया, चुन्नीलाल गरासिया, लकमाराम सहित अनेक सदस्यो ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया ।

