आबूरोड, राजस्थान ।

सिरोही के आबूरोड पुलिस को सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है. आबूरोड पुलिस ने इन बदमाशों को दिवाली के बाद पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसके बाद यह धमकी दी गई है. बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के फोटो के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि हमारे दोस्तों को जेल भेजने वालों को हम खून के आंसू रुलाएंगे. धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं किया गया है. लेकिन पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार आबूरोड में दिपावली ड्यूटी कर रहे पुलिस कांस्टेबल पर धारदार चाकू से हमला करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था. उसके बाद उन आरोपियों पुलिस ने जेल भिजवा दिया. इससे आरोपियों के साथी गुस्सा गए. आरोपियों के दोस्तों ने पुलिस को धमकी दी. पुलिसकर्मियों को यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम आईडी के जरिये दी गई. अब यह सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है ।

Share.
Leave A Reply