झाड़ोली / पिंडवाड़ा , राजस्थान। जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड का हुआ सफल आयोजन। झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा में जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड का सफल आयोजन किया गया। जिले की 5 इंग्लिश मीडियम स्कूलों ने आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक दिलीप माली, योग प्रशिक्षक रमेश कुमार तथा झाड़ोली पीईईओ शैतान सिंह खींची ने निर्णायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाएं संपन्न होने के पश्चात जूरी द्वारा रिजल्ट्स घोषित किए गए।जूनियर बॉयज कैटेगरी में मॉडल स्कूल रेवदर के जयदीप सिंह प्रथम तथा इसी विद्यालय के रक्षत सिंह…
Author: admin
सिरोही /राजस्थान । कैंसर जागरूकता दिवस मनाया। वरिष्ठ एवं युवा नागरिक विकास समिति सिरोही तथा योग समिति ने गांधी पार्क सिरोही में कैंसर जागरूकता दिवस मनाया । समिति के अध्यक्ष भीकसिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध गणों ने भाग लिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर आवेश खान ने कैंसर के कारणों पर प्रकाश डाला । सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा ने दूषित खान-पान तथा अनियमित दिनचर्या को कैंसर का कारण बताया । पर्यावरण प्रेमी शिक्षक गोपालसिंह राम ने प्रदूषण , प्लास्टिक, तंबाकू, गुटखा तथा नशीले पदार्थों का सेवन कैंसर का प्रमुख कारण है…
शिवगंज / राजस्थान । बिना राजनैतिक विचारधारा के सत्ता में आना देशहित में नहीं- डॉ जोशी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने शिवगंज महाविद्यालय में किया छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन । मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति ने सिरोही जिले को दी हेल्प सेंटर की सौगात राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने कहा कि बिना राजनैतिक विचारधारा के सत्ता में आना देशहित में नहीं है। यदि बिना विचारधारा के कोई सरकार होगी तो हमारा गर्वेनेंस कमजोर होगी। जो लोकतंत्र के हित में नहीं है। डॉ जोशी सोमवार को संघवी पूरीबाई भूरमल जैन राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय…
माउंट आबू /राजस्थान । रिपोर्ट किशन दहिया, व्यर्थ की बीती बातों के चिन्तन से बढ़ती है चिन्तामाउंट आबू, ०७ नवम्बर।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के जर्मनी सेवाकेंद्रों की संचालिका राजयोगिनी सुदेश बहन ने कहा कि नियमित रूप से राजयोग का अभ्यास करने से मनोबल बढ़ता है। राजयोग का अभ्यास हर प्रकार के तनाव से मुक्ति दिलाता है। विकारों के आवरण से मन में छाए अज्ञानता के पर्दे को हटाने के लिए राजयोग करना नितांत आवश्यक है। आत्मज्योति जगाने से ही मानव के मन में छाया अंधकार समाप्त होगा। त्यौहार भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता के समन्वय सेतु व नैतिक मूल्यों की…
पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान । रिपोर्ट भूपेंद्र परमार ,पिण्डवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष डा.सी पी जोशी का पिण्डवाड़ा पहुंचने पर जनापूर चौराहे पर भव्य स्वागत। नगर कांग्रेस कमेटी पिंडवाड़ा के तत्वाधान मे जनापुर चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष डा. सी पी जोशी का स्वागत ढोल धमाके से साफा व माला पहनाकर किया गया,नगर कांग्रेस कमेटी पिंडवाड़ा अध्यक्ष सुरेश रावल के नेतृत्व में पूर्व पालिकाध्यक्ष अचल सिंह जी बालिया पार्षद परबत सिंह काबा मनोनीत पार्षद भेराराम जी मेघवाल नरेन्द्र सिंह डाबी पूर्व नगर उपाध्यक्ष लल्लू भाई रावल कोषाध्यक्ष दिनेश मालवीया प्रशांत डांगी जैसाराम हीरागर हेमलता सिंह जशोदा कुंवर सरोज कुंवर अमृत कलावन्त पूर्व सरपंच…
माउंट आबू / सिरोही (राजस्थान) । माउंट आबू के एक युवक का अज्ञात बदमाशों ने किया पीछा ।लाखों की नगदी लूटने का किया प्रयास । निजी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना । युवक ने बैक उछाल कर लाखों की नगदी व बचाई अपनी जान । माउंट आबू से बाइक पर सवार एक युवक आबूरोड के लिए निकला तभी अचानक छिपा बेरी से जैसे ही बाइक सवार युवक की पीछे नजर पड़ी तो दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार उस युवक का पीछा कर रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने सड़क मार्ग पर माउंट आबू से…
माउंट आबू / सिरोही (राजस्थान ) , सीआरपीएफ केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों द्वारा एम.ओ सी सी के 53 वे सफल परिक्षण पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित माउंट आबू के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक डॉ एस एल थाउसेन दो दिवसीय दौरे पर रहे । इस दौरान 10 सप्ताह से चल रहे 45 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा एम.ओ सी सी 53 वे के सफल परिक्षण पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।जहां 10 सप्ताह के इस प्रशिक्षण के दौरान इस चिकित्सा अधिकारियों को सैन्य कौशल: शारीरिक दक्षता हथियार व फायरिंग अभ्यास, परिवालनिक अभियानों का प्रशिक्षण, ग्राउड टेक्टिस युद्ध कौशल-टेक्टिस,…
विधिक छात्रों को राज्यसरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी । सिरोही /राजस्थान । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही के तत्वावधान में राजकीय विधि महाविद्यालय सिरोही के सभी विधि छात्रों द्वारा एक विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम गोयली, पाडीव, गोल ग्राम पंचायत विधिक शिविर लगा कर बाल विवाह, दहेज प्रथा, साइबर अपराध, लिंग शोषण व राज्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सहायता शिविरों का आयोजन कर सभी लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। गोयली के राजकीय उच्च महाविद्यालय में प्रथम शिविर के समय सभी छात्र-छात्राएं, ग्रामीणजन एवं अन्य लोगों को विधिक सहायता के संबंध…
सिरोही , राजस्थान। चिकित्सा अधिकारी को रियल टाइम आधारित वेब इनेबल्ड इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम का दिया प्रशिक्षण- सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अंतर्गत स्वास्थ्य भवन के सभागार में जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईएचआईपी) का प्रशिक्षण दिया गया। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईएचआईपी) एक रियल टाइम आधारित वेब इनेबल्ड इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम है, जिसमें किसी भी बीमारी के केस के आधार पर स्वास्थ्य संस्था के…
विधायक संयम लोढा ने किया 66वी जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ । सिरोही /राजस्थान । महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय पोसालिया 66वी जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता माध्यमिक एवम् उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्रा 17/19 वर्ष सत्र 2022-23 आयोजित हुई। हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने किया। कार्यक्रम में मांगीलाल गर्ग ADPC सिरोही कि अध्यक्षता एवं अशोक कुमार ACBEO शिवगंज विशिष्ट अतिथि रहे।इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने उपस्थित ग्रामवासियो भामाशाहो प्रतियोगियो एवम् दल प्रभारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में शैक्षिक उन्नयन, गुन्वतापूर्ण शिक्षण अनुशासित जीवन के साथ खेलो का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है…